कर्नाटक में आवारा कुत्ते का खौफनाक हमला, पालने में सो रहे चार महीने के मासूम को नोच-नोचकर मारा
कर्नाटक के बीदर जिले में एक आवारा कुत्ते ने घर में सो रहे चार महीने के मासूम बच्चे को नोचकर ...और पढ़ें
-1778340811028_m.webp)
आवारा कुत्ते ने चार माह के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के बीदर जिले में एक आवारा कुत्ते ने घर में सो रहे चार महीने के मासूम बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और गुस्से का माहौल है।
पुलिस के अनुसार, बच्चे के माता-पिता उसे घर के अंदर पालने में सुलाकर बाहर गए थे। बताया जा रहा है कि घर का दरवाजा खुला रह गया था।इसी दौरान एक आवारा कुत्ता घर के अंदर घुस आया और पालने में सो रहे मासूम पर हमला कर दिया।
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
कुत्ते ने बच्चे के शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह काट डाला। मासूम की चीख सुनकर माता-पिता घबराकर अंदर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। बच्चा खून से लथपथ हालत में पड़ा था। आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
