मध्य प्रदेश: Honey Trap केस में फरार आरोपित जीतू सोनी पर पुलिस ने घोषित की 1 लाख इनामी राशि
मध्य प्रदेश में हनी ट्रेप केस में फरार आरोपित जीतू सोनी की खोज के लिए राज्य पुलिस ने 1 लाख इनाम की घोषणा की है।
एएनआइ,भोपाल। मध्य प्रदेश में हनी ट्रैप केस में फरार आरोपित जीतू सोनी की खोज के लिए राज्य पुलिस ने 1 लाख इनाम की घोषणा की है। मध्य प्रदेश पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। जीतू के खिलाफ आइटी एक्ट क अंतर्गत इंदौर के नगर निगम के एक कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई। उन पर आरोप है कि उन्होंने हनी ट्रैप मामले से संबंधित न्यूज अपने अखबार में छापी। पिछले 12 दिनों के अंदर जीतू के खिलाफ 25 केस दर्ज हुए हैं। इसमें से 9 केस पहले से उन पर दर्ज है। जीतू सोनी सांझा लोकस्वामी अखबार के मालिक हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने अपने अखबार में हनी ट्रैप से संबंधित खबरों को छापा।
क्या हैं जीतू पर आरोप
इसके अलावा जीतू पर आरोप है उन्होंने अपने अपने अखबार सहित अपने यूट्यूब चैनल में हनी ट्रैप केस से संबंधित क्लिप पब्लिक किए। इंदौर के नगर निगम में काम करने वाले कर्मचारी हरबजन सिंह ने जीतू सोनी और उनके बेटे अमित शाह के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत हनी ट्रैप का वीडियो और खबर पब्लिश करने की शिकायत दर्ज की है। इससे पहले इंदौर पुलिस के सीनियर अधीक्षक रूचि वर्धन मिश्रा ने कहा कि जीतू सोनी और उनके बेटे के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।
बार मैनेजर भी दर्ज हुआ केस
उन्होंने बताया कि माई होम बार मैनेजर पर भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने 67 महिलाओं को बचाया है। पुलिस ने बताया कि इनको ग्राहकों को लुभाने के अपने बार में रखा गया था। इससे ग्राहकों से मिलने वाली टिप से उनकी कमाई होती थी।
साथ ही उन्होंने कहा कि इस केस के मु्ख्य आरोपी जीतू सोनी के आवास और कार्यालय पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान कुछ इलेक्ट्र्रॉनिक डिवाइस और कारतूस भी बरामद किए गए। वहीं इस पूरे केस में अमित सोनी की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।