Move to Jagran APP

होम्योपैथी डॉक्टर ने फिजियोथेरेपिस्ट पति पर लगाया अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, थाने में किया हंगामा

महिला होम्योपैथी डॉक्टर ने फिजियोथेरेपिस्ट पति पर अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है। पति रायपुर में फिजियोथेरेपी क्लीनिक चलाते हैं। महिला ने ससुराल वालों पर दहेज और कार की मांग करके प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 10:40 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 10:40 PM (IST)
होम्योपैथी डॉक्टर ने फिजियोथेरेपिस्ट पति पर लगाया अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, थाने में किया हंगामा
महिला ने आरोप लगाया है कि पति उससे काफी ज्यादा क्रूरतापूर्वक बर्ताव करता था।

भिलाई, राज्य ब्यूरो। मीनाक्षी नगर दुर्ग निवासी महिला होम्योपैथी डॉक्टर ने फिजियोथेरेपिस्ट पति पर अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया है। पति रायपुर में फिजियोथेरेपी क्लीनिक चलाते हैं। महिला ने ससुराल वालों पर दहेज और कार की मांग करके प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

loksabha election banner

शिकायतकर्ता ने पुलिस पर ससुराल वालों की मदद करने का लगाया आरोप

उन्होंने दुर्ग के महिला थाना में इसकी शिकायत की है जहां दो दौर की काउंसिलिंग के बाद ससुराल वालों ने आना बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस पर भी ससुराल वालों की मदद करने का आरोप लगाया है। शनिवार को इस बात को लेकर महिला थाने में काफी देर तक हंगामा हुआ।

महिला डॉक्टर की शिकायत: कहीं भी नौकरी करें पर वेतन अपनी सास को दें

महिला डॉक्टर ने शिकायत में लिखा है कि 28 फरवरी 2017 को उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल गईं तो आरोपितों ने कार नहीं मिलने की बात कहकर परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपितों ने कहा कि वह कहीं भी नौकरी करें पर वेतन अपनी सास को दें। इसकी वजह से वह बालोद जिले के एक अस्पताल में वह नौकरी करने लगीं।

महिला डॉक्टर का आरोप: पति अप्राकृतिक यौनाचार करता था

महिला ने आरोप लगाया है कि पति उससे काफी ज्यादा क्रूरतापूर्वक बर्ताव करता था। अप्राकृतिक यौनाचार करता था। मना करने पर उससे मारपीट करता था। शिकायतकर्ता शनिवार को अपने माता-पिता के साथ महिला थाना पहुंची थी और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। बाद में पुलिस पर आरोपितों का साथ देने का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

थाने में हंगामा

इस मामले में दो बार काउंसिलिंग हुई, लेकिन उसके बाद लॉकडाउन लगने के कारण तीसरी काउंसिलिंग नहीं हो सकी। मैंने शिकायतकर्ता से कहा था कि यदि वो प्राथमिकी दर्ज कराना चाहतीं तो वो अपना बयान दे दें, लेकिन वो हर बार हंगामा शुरू कर देती हैं। इस बार भी थाने में हंगामा शुरू कर दिया - सी तिर्की, टीआइ, महिला थाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.