विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्री अमरनाथ के पहले दर्शन में शामिल होंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

By anand rajEdited By:
Published: Tue, 30 Jun 2015 09:17 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 09:28 AM (IST)

बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में दो जुलाई को हिमलिंग के प्रथम दर्शन में श्रद्घालुओं के साथ केंद्रीय गृह मंत्री ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्रीनगर (राज्य ब्यूरो)। बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में दो जुलाई को हिमलिंग के प्रथम दर्शन में श्रद्घालुओं के साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल एनएन वोहरा भी शामिल होंगे। गृहमंत्री पहली जुलाई बुधवार को राज्य के दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री बुधवार को श्रीनगर में मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद और उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के साथ राज्य एकीकृत मुख्यालय की बैठक में हिस्सा लेते हुए राज्य के आंतरिक व बाहरी सुरक्षा परिदृश्य का जायजा लेंगे।

गृहमंत्री सोपोर में आतंक मचा रहे लश्कर-ए-इस्लाम से निपटने, वादी में लगातार निकल रहे पाकिस्तान व आइएसआइएस के झंडों पर काबू पाने की रणनीति की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा वह श्री अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्र को सुरक्षित बनाने के लिए किए गए बंदोबस्त का खुद मुआयना करेंगे। अगली सुबह दो जुलाई को वह बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में भगवान शिव के हिमलिंग स्वरूप का दर्शन करने भी जाएंगे। इसके बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों ने राजनाथ सिंह के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

ये भी पढ़ेंः पवित्र गुफा के निकट जल्द हटाई जाए बर्फ

ये भी पढ़ेंः आए भोले के भक्त:श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी लंगर सेवा