Move to Jagran APP

शाह ने मुख्‍यमंत्री नीतिश और सीएम सोनोवाल से की बात, बाढ़ के हालात की जानकारी ली

अमित शाह ने बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमार और असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल मंत्री हिमंत विस्‍व सरमा से बातचीत करके बाढ़ के हालात की जानकारी ली है।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 05:14 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 09:07 PM (IST)
शाह ने मुख्‍यमंत्री नीतिश और सीएम सोनोवाल से की बात, बाढ़ के हालात की जानकारी ली
शाह ने मुख्‍यमंत्री नीतिश और सीएम सोनोवाल से की बात, बाढ़ के हालात की जानकारी ली

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमार और असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल, मंत्री हिमंत विस्‍व सरमा से बातचीत की और बाढ़ के हालात की जानकारी ली। इस दौरान शाह ने इन दोनों ही राज्‍यों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। शाह ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में केंद्र सरकार इन दोनों राज्‍यों के पीड़‍ित लोगों के साथ खड़ी है।  

loksabha election banner

शाह ने ट्वीट कर बताया कि बिहार में महानंदा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर उन्‍होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की है और उनको केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। उन्‍होंने एक अन्‍य ट्वीट में कहा कि मैंने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मंत्री हिमंत बिस्व सरमा से ब्रह्मपुत्र नदी के बढ़ते जलस्‍तर से पैदा हुए हालात के बारे में जानकारी ली है। शाह ने बताया कि गुवाहाटी के निकट हुए भूस्खलन के बारे में मुझे बताया गया है। 

शाह ने बताया कि उन्‍होंने असम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मोदी सरकार असम की जनता के साथ दृढ़ता से खड़ी है। बता दें कि नेपाल में भारी बारिश के कारण महानंदा नदी में जलस्तर बढ़ने के साथ ही महानंदा और बागमती नदी घाट के बीच जलस्तर बढ़ने की संभावना है। वहीं असम में बाढ़ से शनिवार को दो और लोगों की मौत के बाद हालात खराब हो गए हैं। बाढ़ से 21 जिलों में 4.6 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं।

उधर कोसी क्षेत्र में जलस्तर का बढ़ना जारी है। नए इलाकों में पानी फैल रहा है। करीब 70 गांव मुख्य रूप से बाढ़ से प्रभावित हैं। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश होने से महानंदा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। नदी का जलस्तर 66.24 पहुंच चुका है जो खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर ऊपर है। उफनाती महानंदा को देख नदी किनारे बसे गांव के लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है।

असम में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। धेमाजी, तिनसुकिया, माजुली और डिब्रूगढ़ सर्वाधिक प्रभावित राज्‍यों में शामिल हैं। ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियां कई स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं। लखीमपुर, बिश्वनाथ, उदलगुरी, दारनफ, बक्सा, नलबाड़ी, कोकराझार, बारपेटा, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर में बाढ़ के पानी से जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.