यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Holi Trains: 22, 23 या 24 मार्च को ऐसे मिल रहा कंफर्म टिकट, बिहार-यूपी के लिए होली पर रेलवे ने चलाईं 540 स्पेशल ट्रेनें
Holi special train स्पेशल ट्रेनों (Indian Railways) के जनरल डिब्बो में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए आरपीएफ को लगाया ...और पढ़ें

आइएएनएस, नई दिल्ली। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मौजूदा होली त्योहारी सीजन पर 540 स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। गत वर्ष की तुलना में इस त्योहारी सीजन में 219 अधिक सेवाएं जोड़ी गई हैं। यह जानकारी रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को दी।
दिल्ली- बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन
मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, पुणे-दानापुर, दुर्ग-पटना जैसे रेल रूटों पर ट्रेनों से देशभर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने की योजना बनाई गई है।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन अलर्ट
अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के प्रवेश के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों की देखरेख में रेलवे स्टेशनों पर कतारें बनाकर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय किए जा रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई है।
ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों की आपातकालीन ड्यूटी लगाई गई है। ट्रेन सेवाओं में आने वाले व्यवधान को प्राथमिकता से दूर करने के लिए विभिन्न अनुभागों में कर्मचारी तैनात किए गए हैं। स्टेशनों पर प्लेटफार्म नंबर के साथ ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान की लगातार व समय पर घोषणा के लिए भी उपाय किए गए हैं।