Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीन में तेजी से फैल रहे HMPV Virus का भारत में पहला केस मिला, 8 महीने का बच्चा संक्रमित

    Updated: Mon, 06 Jan 2025 10:21 AM (IST)

    HMPV virus first case in India चीन में तेजी से फैल रहे HMPV वायरस का मामला अब भारत में भी मिला है। वायरस बेंगलुरू में 8 महीने के बच्चे में पाया गया। बच्चे को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। वायरस तेजी से फैल रहा है जिसके चलते कई देश अलर्ट मोड पर है। वायरस को लेकर केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड पर है।

    Hero Image
    HMPV virus first case in india भारत में मिला पहले केस।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में कोरोना के बाद अब HMPV Virus आतंक मचा रहा है। वायरस तेजी से फैल रहा है, जिसके चलते कई देश अलर्ट मोड पर है। अब इस वायरस का भारत में भी पहला केस मिल गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेंगलुरु में 8 महीने के बच्चे में मिला संक्रमण

    बेंगलुरु के एक अस्पताल में 8 महीने के बच्चे में HMPV Virus पाया गया है। ICMR के अनुसार, बच्चे को बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारत सरकार भी इसको लेकर सतर्क है और एडवाइजरी भी जारी हो चुकी है। 

    सरकार ने क्या कहा?

    ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस वायरस (HMPV Virus in India) का पता लगने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि उनकी लैब में इसका पता नहीं चला है, एक निजी अस्पताल में ये मामला सामने आया। यहां बता दें कि HMPV Virus के ज्यादार मामले छोटे बच्चों में ही मिलते हैं। चीन में भी ये बच्चों में ही मिल रहा है।

    क्या है HMPV Virus के लक्षण?

    ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) वायरस का पता लगना भी मुश्किल होता है। दरअसल, इसके लक्षण सामान्य खांसी-जुकाम जैसे होते हैं। खांसी, गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण इसमें होते हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा?

    चीन में ह्यूमन मेटानिमोवायरस (एचएमपीवी) के हालिया प्रकोप के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और इससे निपटने को पूरी तरह तैयार है। साथ ही कहा कि डब्ल्यूएचओ से भी समय पर अपडेट साझा करने का अनुरोध किया गया है।

    एहतियाती कदम के रूप में एचएमपीवी मामलों की जांच करने वाली प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) पूरे साल एचएमपीवी के मामलों की निगरानी करेगी। 

    HMPV कोविड जैसा जानलेवा वायरस नहीं

    इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की केरल इकाई के अनुसंधान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा. राजीव जयदेवन ने कहा कि यह वायरस कोविड-19 की तरह जानलेवा या घातक नहीं है। हां, ये जरूर है कि कुछ व्यक्तियों में फेफड़ों के संक्रमण का कारण बन सकता है।

    उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों में एचएमपीवी बहुत आम है और लगभग शत-प्रतिशत छोटे बच्चे चार या पांच साल की उम्र तक इससे संक्रमित हो जाते हैं।विशेषज्ञ ने कहा कि अधिकांश लोगों में एचएमपीवी हल्के लक्षण पैदा करेगा। 

    यह भी पढ़ें - क्या भारत के लिए खतरा बनेगा चीन में आया HMPV? क्या है डॉक्टर्स की राय; पढ़ें ऐसे ही सभी सवालों के जवाब