गणतंत्र दिवस पर गुंटूर के जिन्ना टावर पर तिरंगा फहराने की कोशिश नाकाम, हिरासत में लिए गए हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता
Hindu Vahini activists detained आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर के कोथापेट में गणतंत्र दिवस पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर जिन्ना टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अमरावती, एजेंसी। आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर के कोथापेट में गणतंत्र दिवस पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर जिन्ना टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त काफी तनाव हो गया, जब हिंदू वाहिनी संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने शहर के जिन्ना टावर सेंटर तक मार्च करने और तिरंगा फहराने की कोशिश की। उन्हें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
पिछले कुछ समय से, भाजपा और अन्य हिंदू संगठन मांग कर रहे हैं कि गुंटूर में स्वतंत्रता से पहले के इस जिन्ना टावर का नाम बदल दिया जाए। उन्होंने धमकी दी कि अगर जगन मोहन रेड्डी सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे इसे ध्वस्त कर देंगे। धमकी को देखते हुए के लिए वहां पुलिस की तैनाती की गई। पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Andhra Pradesh | Hindu Vahini activists tried to unfurl the national flag on Jinnah Tower in Guntur today
"Police have taken 15-20 activists into custody and shifted them to a local police station. They will be released later today," said Guntur Urban SP Arif Hafeez pic.twitter.com/HCC98PtgGU— ANI (@ANI) January 26, 2022
इसके बाद गुंटूर के अधिकारियों ने जिन्ना टॉवर पर पुलिस को किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैनात किया, जो संभावित रूप से सांप्रदायिक तनाव को भड़का सकती थी। हिन्दू वाहिनी ने गणतंत्र दिवस पर जिन्ना टॉवर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया और इसका नाम बदलने के लिए दबाव डाला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संगठन से जुड़े कुछ युवकों ने अपनी हरकत को अंजाम देने के लिए टावर तक मार्च करने की कोशिश की लेकिन हमने इसे नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने की कोशिश करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।