President Election 2022 : द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया राष्ट्रपति पद का नामांकन, सोनिया गांधी-ममता बनर्जी और शरद पवार से मांगा समर्थन
Breaking News in Hindi Today: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल करेंगी...राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। वर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। जदयू और बीजद के समर्थन की घोषणा के बाद द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना तय माना जा रहा है।

नई दिल्ली, (एजेंसी)। आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचीं मुर्मू ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से मुलाकात की।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज दिल्ली में संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की।
Koo Appएनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद भवन में मा. प्रधानमंत्री जी, मा0 केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों, बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मा0 मुख्यमंत्री गणों व मा0 उप मुख्यमंत्री गणों की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। - Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) 24 June 2022
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी के लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा: सूत्र

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल करने के बाद संसद से बाहर निकलीं। पीएम मोदी के साथ कई केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम उनके साथ मौजूद थे।
#WATCH दिल्ली: NDA राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा एवं NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। pic.twitter.com/BgHhqw5kCG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
एनडीए राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज पीएम मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।
#WATCH NDAs Presidential candidate Droupadi Murmu files her nomination today in the presence of PM Modi, Union cabinet ministers & CMs of BJP & NDA-ruled states pic.twitter.com/ennt3naoCB
— ANI (@ANI) June 24, 2022
द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर भाजपा ने अगले ढाई साल में होने वाले चुनावों की रणनीति तैयार कर ली है। वर्ष 2024 में लोकसभा के साथ ही इस दौरान 18 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -
NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the Parliament ahead of the filing of nomination by NDAs Presidential election candidate Droupadi Murmu pic.twitter.com/3T3ZBBNV29
— ANI (@ANI) June 24, 2022
भाजपा सोशल इंजीनियरिंग में विश्वास करती है इसलिए सब वर्ग के लोगों को संवैधानिक पदों पर बैठाना प्रधानमंत्री की सोच है। सबको उनका समर्थन करना चाहिए था। हम अपील करते हैं कि इतनी बड़ी जनजातिय नेता हैं उनको सर्वसम्मति से चुनाव करना चाहिए था: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी pic.twitter.com/BLDMzpjOIJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
#WATCH दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन दाखिल करने संसद भवन पहुंचीं। pic.twitter.com/njqllAxtiX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
#WATCH दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपना नामांकन दाखिल करने संसद भवन पहुंचीं। pic.twitter.com/tTzZv3NtEc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा- सारे भारत के लोग और खासकर आदिवासी, जनजाति समाज के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं की एक आदिवासी, जनजाति महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। आज़ादी के लंबे कालखंड के बाद ऐसा अभूतपूर्व फैसला हुआ है। यह ऐतिहासिक निर्णय हुआ है।
दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा संसद भवन पहुंचे। pic.twitter.com/ooMu6WZxPC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा- द्रौपदी मुर्मू जो आदिवासी क्षेत्र से आती हैं मुझे लगता है कि पहली बार इस प्रकार के लोगों का चयन हुआ है। भारत की राजनीति में एक राष्ट्रपति के रूप में ये बहुत बड़ी बात होगी। मुझे लगता है कि सभी लोग मिलकर इनका समर्थन करेंगे।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू द्वारा नामांकन दाखिल करने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद भवन पहुंचे। pic.twitter.com/S9eG3138kP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022

हरियाणा CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा- जनजातीय जगत का बहुत बड़ा स्थान अपने देश में है इसलिए एक जनजातीय उम्मीदवार को मौका देकर बहुत अच्छा काम किया है। UPA अगर सर्वसम्मति से NDA के उम्मीदवार का समर्थन करेगी तो देश में अच्छा संदेश जाएगा।

केंद्र ने विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जेड (Z) श्रेणी का सशस्त्र सुरक्षा कवच प्रदान किया: सूत्र

बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा- विपक्ष आज घड़ियाली आंसू न बहाए और महिलाओं का सम्मान करे क्योंकि हमारी संस्कृति महिला सम्मान की है। भारतीय संस्कृति से जुड़े लोग उनको मना नहीं करेंगे। विपक्ष से प्रार्थना है कि अपनी नाकामी न दिखाएं और सर्वसम्मति से द्रौपदी मुर्मू जी को चुने।

केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा- पहले अनुसुचित समाज के राम नाथ कोविंद प्रधानमंत्री बने। 75 सालों में इतनी बड़ी जनजाति की किसी ने सुध नहीं ली। प्रधानमंत्री ने अपनी कथनी और करनी को एक रूप देकर समाज के निचले पायदान पर रहने वाले उन समाज के लोगों का आज राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई दिल्ली पहुंचे हैं, उन्होंने कहा- द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार हैं। वह विनम्र पृष्ठभूमि से है, अच्छी तरह से शिक्षित है और विधायक के रूप में अच्छा कौशल रखती है। एनडीए ने उचित निर्णय लिया है, यह समाज के आदिवासी वर्गों को अच्छा संदेश देगा।

उत्तराखंड के सीएम पीएस धामी ने दिल्ली में कहा - द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार हैं। यह समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में आदिवासियों के लिए विभिन्न कल्याण और विकास कार्य किए जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त), भूपेंद्र यादव और गिरिराज सिंह और बीजद नेता डॉ. सस्मित पात्रा भी एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नामांकन दाखिल में संसद भवन पहुंचे।
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों में तत्कालीन राज्य के सीएम नरेंद्र मोदी और कई अन्य लोगों को विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा दी गई क्लीन चिट को चुनौती देने वाली कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की विधवा जकिया जाफरी की याचिका खारिज कर दी।

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन दाखिल करने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा भवन से संसद के लिए रवाना हुई। आज वो अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,336 नए मामले सामने आए। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 88,284 हो गई है।
2002 गुजरात दंगे में सुप्रीम कोर्ट ने विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा नरेंद्र मोदी, तत्कालीन गुजरात के सीएम और अब पीएम और कई अन्य लोगों को दी गई क्लीन चिट को चुनौती देने वाली कांग्रेस के पूर्व सांसद एहसान जाफरी की विधवा जकिया जाफरी की याचिका पर आज अपना फैसला सुनाएगा।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/ado1RdNNT2
