नई दिल्ली, एजेंसियां। जापान दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में शिरकत की। यहां जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी क्वाड लीडर्स समिट में शिरकत की। वहीं, कर्नाटक के हुबली के बाहरी इलाके में एक यात्री बस और लारी की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में सात लोगों की मृत्यु हो गई और 26 लोग घायल हो गए हैं।
-
03:19 PM, 24 May 2022
भारत-जापान के बीच द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने टोक्यो में भारत-जापान द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लिया।
-
02:58 PM, 24 May 2022
पीएम मोदी ने की जापान के पूर्व प्रधानमंत्रियों से मुलाकात
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा, शिंजो आबे और योशिरो मोरी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी जल्द ही जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी मुलाकात करने वाले हैं।
-
02:52 PM, 24 May 2022
अधिवक्ता सुभाष गुप्ता ने दी कुतुब मीनार मामले की जानकारी
महरौली में कुतुब मीनार परिसर में 27 हिंदू और जैन मंदिरों के जीर्णोद्धार के संबंध में एक अपील पर साकेत कोर्ट में सुनवाई होने के बाद अधिवक्ता सुभाष गुप्ता ने बताया कि कोर्ट से मेरा निवेदन था कि अगर कोई सुरक्षा स्थान बिना किसी व्यवधान के 800 वर्षों से जारी हैं तो उसे जारी रहना चाहिए। पूजा का मौलिक अधिकार है लेकिन यह पूर्ण अधिकार नहीं है जैसा कि सुप्रीम कोर्ट ने कई फैसलों में बताया हैं।
-
02:48 PM, 24 May 2022
AAP पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति है- भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मेरे संज्ञान में एक मामला आया कि मेरी सरकार का एक मंत्री (विजय सिंगला) हर टेंडर के लिए 1% कमीशन की मांग कर रहा है। मैंने इसे गंभीरता से लिया। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं और उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं। साथ ही पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज़ करने का निर्देश भी दे रहा हूं। वो अपने विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त थे, उन्होंने यह कबूल भी किया है। AAP पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति है।
-
01:52 PM, 24 May 2022
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से टोक्यो में मुलाकात की।
#WATCH | Japans former PM Yoshihide Suga meets Prime Minister Narendra Modi in Tokyo. pic.twitter.com/OjXrmUE0Ji
— ANI (@ANI) May 24, 2022 -
01:47 PM, 24 May 2022
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने की तीर्थयात्रियों से अपील
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थयात्रियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा बताया जा रहा है कि मौसम ठीक नहीं है, बारिश हो रही है। हम सभी यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील करते हैं कि ऐसे में यात्रा करना उनकी सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। जहां पर मौसम खराब है, वहां पर लोगों को अपनी यात्रा रोक देनी चाहिए।
-
01:34 PM, 24 May 2022
पीएम मोदी से मिलना एक बड़ा सम्मान- आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने टोक्यो में द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि भारत के साथ हमारा संबंध बहुत महत्वपूर्ण है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना एक बड़ा सम्मान था।
-
01:13 PM, 24 May 2022
सीएम भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त कर दिया है। वह ठेके के लिए अधिकारियों से 1 फीसदी कमीशन की मांग कर रहे थे। पंजाब सीएमओ ने बताया कि सिंगला के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले थे।
-
12:56 PM, 24 May 2022
कुतुब मीनार मामले को लेकर साकेत कोर्ट में शुरु हुई सुनवाई
दिल्ली के महरौली में कुतुब मीनार परिसर में 27 हिंदू और जैन मंदिरों के जीर्णोद्धार के संबंध में एक अपील पर साकेत कोर्ट ने सुनवाई शुरू हो गई है। याचिकाकर्ताओं ने साकेत कोर्ट को बताया कि कुतुब मीनार परिसर में स्थित कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद मंदिर परिसर के स्थान पर बनाई गई थी। वहीं, याचिकाकर्ताओं से कोर्ट ने पूछा- आपको क्या लगता है कि यह एक स्मारक या पूजा स्थल है? कौन सा कानूनी अधिकार आपको किसी स्मारक को पूजा स्थल में बदलने का अधिकार देता है?
-
12:51 PM, 24 May 2022
आस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक
पीएम नरेन्द्र मोदी और आस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने जापान के टोक्यो में द्विपक्षीय बैठक की।
-
12:49 PM, 24 May 2022
2024 लोकसभा चुनाव से पहले एक्शन मोड में कांग्रेस
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राजनीतिक मामलों के समूह, टास्क फोर्स -2024 और केंद्रीय योजना समूह का गठन किया है।
-
12:46 PM, 24 May 2022
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों को राशि हस्तांतरित की गई
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) योजना के लाभार्थियों को वीडियो कान्फ्रेंसिंग माध्यम से राशि हस्तांतरित की।
-
12:43 PM, 24 May 2022
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी वार्ता की जानकारी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ सार्थक बैठक हुई। आज की चर्चा व्यापक थी और इसमें व्यापार, निवेश, रक्षा के साथ-साथ लोगों से लोगों के बीच संबंधों सहित भारत-अमेरिका संबंधों के कई पहलुओं को शामिल किया गया था।
-
12:22 PM, 24 May 2022
दिल्ली के सीएम ने 150 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 150 इलेक्ट्रिक DTC बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उन्होंने बस में सफर भी किया। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी मौजूद रहें।
-
12:04 PM, 24 May 2022
सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड उच्च न्यायालय को खनन पट्टे देने के संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य के खिलाफ जांच की मांग करने वाली जनहित याचिकाओं की स्थिरता पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
-
12:00 PM, 24 May 2022
बारिश और बर्फबारी का यात्रा पर पड़ा असर
उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। पुलिस ने तीर्थयात्रियों से घोषणाओं के माध्यम से होटल वापस जाने का आग्रह किया है।
#WATCH उत्तराखंड: भारी बारिश और बर्फबारी के कारण सोनप्रयाग में रुकी केदारनाथ यात्रा। पुलिस ने तीर्थयात्रियों से घोषणाओं के माध्यम से होटल वापस जाने का आग्रह किया। pic.twitter.com/mbIIHS6ZTJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2022 -
11:53 AM, 24 May 2022
भाजपा ने की उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
-
11:34 AM, 24 May 2022
पीएम मोदी बोले- दोनों देशों के बीच एक विश्वास की साझेदारी है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी सही मायने में एक विश्वास की साझेदारी है। कई क्षेत्रों में हमारे समान हितों ने इस विश्वास के रिश्ते को मज़बूत किया है। हमारे बीच व्यापार और निवेश में भी लगातार विस्तार हो रहा है। हालांकि, यह हमारी ताकत से बहुत कम हैं। पीएम ने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि हमारे बीच इंडिया-USA इन्वेस्टमेंट इनसेंटिव एग्रीमेंट से निवेशी की दिशा में मज़बूत प्रगति देखने को मिलेगी। हम टेक्नोलाजी के क्षेत्र में अपना द्विपक्षीय सहयोग बढ़ा रहे हैं और वैश्विक मुद्दों पर भी आपसी समन्वय कर रहे हैं।
-
11:33 AM, 24 May 2022
टोक्यो में अमेरिका-भारत के बीच द्विपक्षीय वार्ता
जापान की राजधानी टोक्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि हमने यूक्रेन पर रूस के क्रूर और गैर-न्यायसंगत आक्रमण के चल रहे प्रभावों और पूरे वैश्विक विश्व व्यवस्था पर इसके प्रभाव पर भी चर्चा की है। इन नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए यूएस-इंडिया बारीकी से परामर्श करना जारी रखेंगे।
-
11:00 AM, 24 May 2022
डब्ल्यूएचओ ने कहा- कोरोना और मंकीपाक्स बड़ी चुनौती
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि कोरोना और मंकीपाक्स दुनिया के सामने बड़ी चुनौती हैं। अब तक 15 देशों में मंकीपाक्स संक्रमण के 100 से अधिक मामले सामने आए हैं। जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य सभा को संबोधित करते हुए डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अढानम घेब्रेयेसस ने कहा कि कोरोना महामारी भी निश्चित रूप से अभी खत्म नहीं हुई है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
10:48 AM, 24 May 2022
बारिश के कारण रुकी केदारनाथ यात्रा
उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण केदारनाथ यात्रा को सोनप्रयाग में रोक दिया गया है। रुद्रप्रयाग सर्किल आफिसर प्रमोद घिल्डियाल का कहना है कि फाटा और गौरीकुंड से हेलीकाप्टर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित हैं।
-
10:18 AM, 24 May 2022
लाहौल-स्पीति के केलांग में हुई बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में केलांग में ताजा हिमपात हुआ है।
#WATCH | Himachal Pradesh: Keylong in Lahaul-Spiti receives fresh snowfall. pic.twitter.com/Ru5n0VHJd3
— ANI (@ANI) May 24, 2022 -
10:13 AM, 24 May 2022
'क्वाड' फेलोशिप में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं अपने छात्रों को क्वाड फेलोशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन करने और मानवता के बेहतर भविष्य का निर्माण करने वाले STEM नेताओं और नवप्रवर्तकों की अगली पीढ़ी में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।
-
10:09 AM, 24 May 2022
कल होगी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) और केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक कल 25 मई को होगी।
-
10:08 AM, 24 May 2022
यूक्रेन के बुचा में फिर से खुला बाजार
यूक्रेन के बुचा में हुए नरसंहार के बाद एक बार फिर से जीवन पटरी पर लौटने लगा है। बुचा में बाजार को फिर से खोल दिया है। स्थानीय नागरिक ने कहा कि बाजार को फिर से खोलना इस यूक्रेनी शहर के लिए सामान्य स्थिति की वापसी का प्रतीक है, जो बीते दिन रूस के हमलों से जूझा है।
"You need to change your life and continue living... Because if you dont, youll go mad."
— AFP News Agency (@AFP) May 24, 2022
The reopening of the market in Bucha marks a return to a semblance of normality for this Ukrainian town synonymous with Russian war crimeshttps://t.co/nkUElXcHCN pic.twitter.com/BlEbMefkLK -
10:04 AM, 24 May 2022
'दाऊद के संपर्क में नहीं है उसकी बहन का परिवार'
मनी लान्ड्रिंग मामले में हसीना पारकर के बेटे अलीशाह पारकर ने ED को दाऊद इब्राहिम से जुड़े मामले की जानकारी दी। अलीशाह पारकर ने ED को बताया कि अंडरवर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में है। उसने बताया कि उसका परिवार और वह दाऊद के संपर्क में नहीं है और दाऊद की पत्नी महजबीन त्योहारों के दौरान उसकी पत्नी और बहनों से संपर्क करती है।
-
10:00 AM, 24 May 2022
कृष्णा नगर में हथियारबंद हमलावरों ने व्यक्ति को मारी गोली
दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में आज तड़के हथियारबंद हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। शुरुआती जांच में यह निजी विवाद का मामला लग रहा है।
-
09:52 AM, 24 May 2022
बाढ़ग्रस्त खेतों में धान की फसल काट रहे किसान
असम के नागांव जिले के दिफालू गांव में किसान अपने बाढ़ग्रस्त खेतों में धान की फसल काट रहे हैं। एक किसान का कहना है हमने अपनी फसल का एक बड़ा हिस्सा खो दिया है और जो कुछ बचा है उसे बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, ताकि हमें अपने परिवार के लिए कुछ मिल सके।
-
09:36 AM, 24 May 2022
24 घंटे में मिले COVID-19 के 1,675 नए केस
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 1,675 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1,635 ठीक हुए और 31 लोगों की मौत हुई है। देश में कुल सक्रिय मामले 14,841 हैं। दैनिक सकारात्मकता दर 0.41% है।
-
09:33 AM, 24 May 2022
IAS पूजा सिंघल के छह ठिकानों पर की छापेमारी
झारखंड में IAS पूजा सिंघल मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने रांची में छह ठिकानों पर छापेमारी की है।
-
09:26 AM, 24 May 2022
'क्वाड' फेलोशिप इवेंट में पीएम मोदी ने की शिरकत
जापान के टोक्यो में क्वाड फेलोशिप इवेंट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमेरिक के राष्ट्रपति जो बाइडन, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शिरकत की।
-
09:19 AM, 24 May 2022
दिल्ली में आज से चलेंगी 150 इलेक्ट्रिक बसें
दिल्ली सरकार आज बड़ा तोहफा देने जा रही है। दिल्ली में एक साथ 150 इलेक्ट्रिक (ई) बसों को सार्वजनिक बेड़े में शामिल करने जा रही है। इन इलेक्ट्रिक बसों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरी झंडी दिखाकर आइपी डिपो से रवाना करेंगे। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
09:13 AM, 24 May 2022
असम में 444 बोरी यूरिया खाद जब्त की गई
असम के कामरूप जिले के नगरबेरा बाजार क्षेत्र से 444 बोरी यूरिया खाद जब्त की गई है। जब्त खाद के बोरे एक गिरफ्तार कारोबारी से बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि CID ने मामला दर्ज कर लिया है।
-
09:09 AM, 24 May 2022
सीमा सुरक्षा बल को मिली बड़ी कामयाबी
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के साथ लगभग 11 किलोग्राम सोना जब्त किया है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
-
09:07 AM, 24 May 2022
उत्तर भारत में आंधी के साथ बारिश का कहर
दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में बदलाव से तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी दिल्ली, बिहार, झारखंड आदि जैसे राज्यों में तेज बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
09:03 AM, 24 May 2022
केरल में भड़काऊ नारा लगाने पर पुलिस की कार्रवाई
केरल के अलाप्पुझा में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया के मार्च में एक लड़के द्वारा कथित तौर पर भड़काऊ नारा लगाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति हिरासत में लिया। PFI अलाप्पुझा जिला अध्यक्ष, सचिव और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ IPC की धारा 153 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-
08:47 AM, 24 May 2022
बुलंदशहर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा गुलाबोठी थाना क्षेत्र में हुआ। फिलहाल हादसे की जांच जारी है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
08:44 AM, 24 May 2022
हरियाणा के जींद में दर्दनाक सड़क हादसा
हरियाणा के जींद में ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। इसमे पिकअप सवार छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वाले सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी परिवार के मुखिया की मौत के बाद हरिद्वार से अस्थियां विसर्जित करके लौट रहे थे।
-
08:42 AM, 24 May 2022
हुबली में बस-लारी के बीच जोरदार भिड़ंत
कर्नाटक में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। हुबली के बाहरी इलाके में एक यात्री बस और लारी की टक्कर हो गई। इससे सात लोगों की मौत हो गई। जबकि 26 लोग घायल हो गए। घटना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
-
08:41 AM, 24 May 2022
आस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज का बयान
आस्ट्रेलिया के पीएम ने कहा कि हम इस बात को स्वीकार करते हुए कार्य करेंगे कि प्रशांत महासागर के द्वीप राष्ट्रों के लिए जलवायु परिवर्तन मुख्य आर्थिक और सुरक्षा चुनौती है। मेरी सरकार 2030 तक उत्सर्जन में 43% की कमी करने का एक नया लक्ष्य निर्धारित करेगी और हमें 2050 तक शुद्ध-शून्य उत्सर्जन के लिए ट्रैक पर लाएगी।
-
08:40 AM, 24 May 2022
मेरी सरकार आपके देशों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध- आस्ट्रेलिया के पीएम
क्वाड लीडर्स समीट में आस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि मेरी सरकार आपके देशों के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। नई आस्ट्रेलियाई सरकार आर्थिक, साइबर, ऊर्जा, स्वास्थ्य और पर्यावरण सुरक्षा के माध्यम से जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई करने और अधिक लचीला इंडो पैसिफिक क्षेत्र के निर्माण को प्राथमिकता देती है।
-
08:39 AM, 24 May 2022
क्वाड लीडर्स समिट में बोले जापानी पीएम
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने क्वाड लीडर्स समिट में कहा कि यूक्रेन पर रूस का आक्रमण संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों को पूरी तरह से चुनौती देता है। हमें आसियान, दक्षिण एशिया के साथ-साथ प्रशांत द्वीप देशों की आवाज को ध्यान से सुनना चाहिए। ताकि सहयोग को आगे बढ़ाया जा सके, जो तत्काल मुद्दों को हल करने के लिए अनुकूल हो।
-
08:37 AM, 24 May 2022
हम हिंद-प्रशांत की शक्तियां हैं- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन
क्वाड लीडर्स समिट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि इंडो पैसिफिक में अमेरिका एक मजबूत, स्थिर और स्थायी साझेदार होगा। हम हिंद-प्रशांत की शक्तियां हैं। जब तक रूस युद्ध जारी रखता है, हम भागीदार बने रहेंगे और वैश्विक प्रतिक्रिया का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि हम साझा मूल्यों और हमारे पास मौजूद विजन के लिए हम एक साथ हैं। क्वाड के पास आगे बहुत काम है। इस क्षेत्र को शांतिपूर्ण और स्थिर रखने, इस महामारी से निपटने और इसके बाद जलवायु संकट को दूर करने के लिए हमारे पास बहुत काम है।
-
08:36 AM, 24 May 2022
प्रधानमंत्री मोदी ने दी आस्ट्रेलियाई पीएम को बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव जीतने के लिए आस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज को भी बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि शपथ लेने के 24 घंटे बाद हमारे बीच आपकी उपस्थिति क्वाड दोस्ती की ताकत और इसके प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
-
08:35 AM, 24 May 2022
क्वाड लीडर्स समिट में बोले पीएम मोदी
क्वाड लीडर्स समिट में पीएम मोदी ने कहा कि इतने कम समय में क्वाड समूह ने विश्व स्तर पर एक महत्तवपूर्ण स्थान बना लिया है। आज क्वाड का दायरा व्यापक हो गया है और स्वरूप प्रभावी हो गया है। हमारा आपसी विश्वास, दृढ़ संकल्प लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और उत्साह दे रहा है। पीएम ने आगे कहा कि कोविड-19 की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमने वैक्सीन वितरण, जलवायु कार्रवाई, आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन, आपदा में प्रतिक्रिया, आर्थिक सहयोग जैसे कई क्षेत्रों में आपसी समन्वय बढ़ाया है। इसने इंडो-पैसिफिक में शांति, समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित हो रही है।
-
08:34 AM, 24 May 2022
इलाहाबाद HC को मिलेंगे 10 स्थायी जज
सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने स्थायी न्यायाधीशों के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के दस अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी, न्यायमूर्ति सरोज यादव, न्यायमूर्ति सुभाष चंद, न्यायमूर्ति मो. असलम और न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा, अनिल कुमार ओझा, साधना रानी (ठाकुर), सैयद आफताब हुसैन रिजवी, अजय त्यागी और अजय कुमार श्रीवास्तव का नाम शामिल है।