Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Hindi Breaking News Today 4 June: सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, ओडिशा कैबिनेट के मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

LIVE Breaking News in Hindi Today: ओडिशा में कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। कल दोपहर 12 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। वहीं, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

By Mohd FaisalSat, 04 Jun 2022 04:03 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हरियाणा के पंचकुला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का शुभारंभ करेंगे। यह खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चौथा संस्करण है। भारत में सबसे बड़ी राष्ट्रव्यापी जमीनी स्तर की खेल प्रतियोगिता 2018 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई थी। देश के 15 राज्यों में राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को चुनाव निर्धारित है। लेकिन शुक्रवार को कई राज्यों की राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुन लिए गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए भाजपा के 8 उम्मीदवारों समेत सभी 11 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं।

4 Jun 20223:59:24 PM
ओडिशा कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

ओडिशा में कैबिनेट फेरबदल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। कल दोपहर 12 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे।

4 Jun 20223:57:29 PM
सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

#WATCH | Punjabi singer Sidhu Moose Wala’s family met Union Home Minister Amit Shah in Chandigarh.

He was killed by unknown assailants in Mansa district on 29th May. pic.twitter.com/q0HA5Nzo80

— ANI (@ANI) June 4, 2022
4 Jun 20223:20:02 PM
ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र ने दिया इस्तीफा

ओडिशा में मंत्रिमंडल स्तर पर बड़ा फेर बदल होने की सूचना मिली है। विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पात्र ने अपना इस्तीफा पत्र विधानसभा उपाध्यक्ष को भेज दिया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

4 Jun 20223:17:47 PM
छह जून को मेहसाणा में रोड शो करेंगे सीएम केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छह जून को गुजरात के मेहसाणा शहर में तिरंगा यात्रा के साथ रोड शो करेंगे। आप के एक नेता ने शनिवार को कहा कि वह रोड शो के दौरान एक सभा को भी संबोधित करेंगे। यह दिल्ली के मुख्यमंत्री की तीन महीने में गुजरात की चौथी यात्रा होगी। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

4 Jun 20223:10:43 PM
भाजपा में शामिल होंगी शिरोमणि अकाली दल की नेता बीबी मोहिंदर

शिरोमणि अकाली दल की नेता बीबी मोहिंदर कौर जोश और कांग्रेस नेता अमरीक सिंह ढिल्लों आज पर भाजपा में शामिल होंगी।

4 Jun 20223:00:35 PM
दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाई

दिल्ली उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को पूछताछ के दौरान वकील रखने की अनुमति दी गई थी। निचली अदालत ने इडी को कस्टडी देते हुए अनुरोध स्वीकार कर लिया था।

4 Jun 20222:56:40 PM
आज भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस के कई नेता

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह कांगड़ और बलबीर सिद्धू आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर भाजपा नेता सुनील जाखड़ और मनजिंदर सिंह सिरसा भी उनके साथ मौजूद हैं।

#WATCH | Chandigarh: Congress leaders Raj Kumar Verka, Sunder Sham Arora, Gurpreet Singh Kangar and Balbir Sidhu seen with BJP leaders Sunil Jakhar and Manjinder Singh Sirsa. They are reportedly joining BJP today. pic.twitter.com/Gtduowg7Y2

— ANI (@ANI) June 4, 2022
4 Jun 20222:54:41 PM
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात
blog images

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन जिले में दून विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभागों की 9 विकास योजानाओं का शिलान्यास और 7 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया।

4 Jun 20222:51:27 PM
कानपुर हिंसा के दोषियों पर होगी कार्रवाई- बृजेश पाठक
blog images

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कानपुर हिंसा पर बयान दिया। उन्होंने कहा कानपुर के मामले में लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

4 Jun 20222:48:30 PM
कश्मीर की घटना पर बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
blog images

कश्मीर घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वहां पर पहले कश्मीरी पंडित मारे जा रहे थे, लेकिन अब वहां हिंदू मारे जा रहें। आपने वहां रणनीति अपनाई कि प्रदेश को 3 हिस्सों में बांटा और 370 हटाया आदि उसके बाद भी समस्या ज्यों का त्यों है। इसका मतलब आपने समस्या का जो समाधान ढूंढा वो असफल हुआ।

4 Jun 20222:43:53 PM
पीएम मोदी करेंगे लाइफस्टाइल फार द एनवायरनमेंट मूवमेंट की शुरूआत

PM मोदी 5 जून को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए एक वैश्विक पहल लाइफस्टाइल फार द एनवायरनमेंट (LiFE) मूवमेंट की शुरुआत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

4 Jun 20221:35:29 PM
कश्मीर के हालात पर सीएम केजरीवाल ने जताई चिंता
blog images

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कश्मीर के हालात को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर की स्थिति को लेकर पूरा देश चिंतित है। हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार हर जरूरी कदम उठाए। कश्मीर के लोग अब बहुत बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं, ये अच्छी बात नहीं है। बहुत दिनों के बाद वो एक उम्मीद के साथ गए थे।

4 Jun 20221:31:17 PM
भाजपा ने जारी की लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की सूची

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश से घनश्याम लोधी और दिनेश लाल यादव, त्रिपुरा से सीएम माणिक साहा, दिल्ली से राजेश भाटिया और गंगोत्री कुजूर झारखंड से चुनाव लड़ेंगे।

Bharatiya Janata Party (BJP) releases its list of candidates for Lok Sabha and Vidhan Sabha by-elections.

Ghanshyam Lodhi and Dinesh Lal Yadav to contest from Uttar Pradesh, CM Manik Saha from Tripura, Rajesh Bhatia from Delhi and Gangotri Kujur from Jharkhand. pic.twitter.com/kbmmbbv48N

— ANI (@ANI) June 4, 2022
4 Jun 20221:09:37 PM
'तिरंगा सम्मान समिति' कार्यक्रम में बोले सीएम केजरीवाल
blog images

तिरंगा सम्मान समिति कार्यक्रम में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा हर समीति से मेरा निवेदन है कि आप अपने इलाके में कम से कम 1000 नौजवान सिपाही तैयार करें। उन लोगों को 5 काम करना है। पहला- आप सुनिश्चित करें कि आपके इलाके में कोई भूखा ना सोए। दूसरा- ये सुनिश्चित करें कि हर बच्चे को शिक्षा मिले। तीसरा- किसी भी बिमार व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं की कमी ना हो। चौथी बात कि कोई भी व्यक्ति बेघर ना हो, जो भी बेघर हो उनको आप रात्रि आश्रय में भेज दे। पांचवी चीज ये कि हमें हमारे इलाके की सफाई सुनिश्चित करनी है।

4 Jun 20221:00:34 PM
KK का निधन बहुत ही दर्दनाक था- राज्यपाल जगदीप धनखड़
blog images

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गायक केके के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि KK का निधन बहुत ही दर्दनाक था। कई लोगों ने मुझे वीडियो भेजे हैं और मैंने वे वीडियो देखे हैं। इससे अधिक कुप्रबंधन नहीं हो सकता था। प्रशासन की इससे अधिक विफलता नहीं हो सकती थी।

4 Jun 202212:59:03 PM
सीएम योगी ने किया राष्ट्रपति कोविंद का स्वागत
blog images

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत किया।

4 Jun 202212:47:06 PM
जनसेना पार्टी ने किया विरोध-प्रदर्शन

जनसेना पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद रेप की घटना की पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। अब तक दो नाबालिगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

#WATCH | Telangana: JanaSena Party leaders and workers protest at Jubliee Hills PS demanding justice for the victim of the #Hyderabad rape incident.

They were later detained and shifted to Goshamahal Police HQ. Three accused, including two minors, have been arrested so far. pic.twitter.com/ImAjVaH9S5

— ANI (@ANI) June 4, 2022
4 Jun 202212:44:23 PM
हैदराबाद केस में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद के नाबालिग दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है आरोपी सादुद्दीन मलिक की गिरफ्तारी के क्रम में जुबली हिल्स पुलिस ने 2 बच्चों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें जुवेनाइल न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

4 Jun 202212:36:27 PM
तेलंगाना भाजपा प्रमुख ने सीएम राव को लिखा पत्र

हैदराबाद मामले में तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंदी संजय ने सीएम के चंद्रशेखर राव को पत्र लिखकर मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की है। ताकि एक नाबालिग लड़की के सामूहिक बलात्कार की जांच की जा सके और इसमें शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

4 Jun 202212:32:05 PM
हज यात्रा के लिए केरल से रवाना हुई पहली फ्लाइट

केरल में हज यात्रियों के साथ सऊदी अरब के मदीना के लिए पहली उड़ान कोच्चि हवाई अड्डे से रवाना हुई। सऊदी अरब एयरलाइंस की एसवी 5747 फ्लाइट में 377 यात्री रवाना हुए। इसे केरल सरकार में मंत्री वी अब्दुरहिमान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Kerala | The first flight with haj pilgrims to Madinah in Saudi Arabia departed from Kochi airport. 377 passengers departed in the SV 5747 flight of Saudi Arabian Airlines. It was flagged off by V Abdurahiman, Kerala Minister for Wakf and Hajj pilgrimage pic.twitter.com/JbYiODPdmx

— ANI (@ANI) June 4, 2022
4 Jun 202212:23:04 PM
मांड्या जिले में हिंदू संगठनों की चेतावनी के बाद गरमाया माहौल

कर्नाटक में हिंदू संगठनों के सदस्यों ने मांड्या जिले के श्रीरंगपटना शहर में किरंगुर जंक्शन पर इकट्ठा हुए। उन्होंने आज जामिया मस्जिद तक मार्च निकालने का आह्वान करते हुए कहा था कि वे मस्जिद में प्रवेश करेंगे और वहां पूजा करेंगे। फिलहाल पूरे शहर में फिलहाल धारा 144 लागू की गई है।

Karnataka | Members of Hindu organisatios gather at Kirangur junction in Srirangapatna town, Mandya district. They had called for a march to Jamia Masjid here today, saying that they will enter the mosque and perform puja there.

Section 144 CrPC is currently imposed in the town. pic.twitter.com/mgzFz1BJd3

— ANI (@ANI) June 4, 2022
4 Jun 202212:17:02 PM
पाठ्यपुस्तक समीक्षा विवाद पर बोले कर्नाटक मुख्यमंत्री
blog images

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने राज्य के पाठ्यपुस्तक समीक्षा विवाद पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाठ्यपुस्तक समीक्षा के लिए नई समिति के गठन का सवाल ही नहीं उठता। हम उन संतों से चर्चा करेंगे जिन्होंने मुझे बसवन्ना से संबंधित वाक्यांशों के बारे में पत्र लिखा है।

4 Jun 202212:09:07 PM
जातीय जनगणना पर बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
blog images

बिहार में जातीय जनगणना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान दिया। उन्होंने कहा जातीय जनगणना हर एक परिवार, हर धर्म के लोगों का होगा। सभी जानकारी एकत्रित की जाएगी। इस पर काम शुरू हो गया है, कुछ समय लगेगा। ये निर्णय सर्वसम्मित से लिया गया है।

4 Jun 202212:06:44 PM
चीन में बुलेट ट्रेन हुई डीरेल, चालक की मौत

चीन में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। वहां के गुइझोउ प्रांत में एक बुलेट ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में चालक की मौत हो गई और 7 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बुलेट ट्रेन चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत गुइयांग से दक्षिणी प्रांत ग्वांगझू की ओर चल रही थी। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

4 Jun 202211:45:57 AM
सीएम खट्टर ने किया आईटी पार्क के पास की जमीन का निरीक्षण
blog images

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में स्थित आईटी पार्क के पास की जमीन का निरीक्षण किया।

4 Jun 202211:41:03 AM
जातीय जनगणना पर बोले महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले
blog images

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना करने का ऐलान किया। BJP इसका विरोध कर रही है जो उनकी ही गठबंधन पार्टी है। BJP जातीय जनगणना इसलिए नहीं करना चाहती क्योंकि वे जाति-धर्म के आधार पर राजनीति करते हैं। कांग्रेस की भूमिका स्पष्ट है जातीय जनगणना होनी चाहिए।

4 Jun 202211:28:30 AM
शिवसेना नेता संजय राउत ने किया बड़ा दावा
blog images

शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी के 4 उम्मीदवार हैं और वह चारों जीत कर आएंगे। छठे सीट के बारे में जिन्हें आशंका है उसमें हमारे शिवसेना के उम्मीदवार अच्छे मतों से जीतकर राज्यसभा जाएंगे। हमने कल तक कोशिश की कि चुनाव को टाल दिया जाए, लेकिन BJP की मंशा दिखती है कि केंद्रीय जांच एजेंसी और पैसे की ताकत पर महाराष्ट्र का माहौल खराब करे।

4 Jun 202211:21:26 AM
असम में घटी कई घटना के पीछे PFI का हाथ- पीयूष हजारिका
blog images

PFI और CFI की गतिविधियों की निगरानी करने पर असम सरकार में मंत्री पीयूष हजारिका ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि असम में घटी कई घटना के पीछे PFI का हाथ है, हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं और उस पर काम कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि PFI को बैन किया जाए। राज्य में PFI सक्रिय है, हम उसे नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।

4 Jun 202211:16:49 AM
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है 14.93 करोड़ वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 193.53 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 14.93 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध है।

4 Jun 202211:12:19 AM
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
blog images

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के धनोरा गांव में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया। उन्होंने कहा मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने तथा घायलों के स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बता दें कि हादसे में 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मृत्यु हुई और 21 लोग घायल हुए हैं।

4 Jun 202210:49:32 AM
मध्य प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा

मध्य प्रदेश के बैतूल, खंडवा और सिंगरौली जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इनमें से 18 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

4 Jun 202210:27:53 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' कार्यक्रम में शामिल
blog images

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 जून को सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में आयोजित मिट्टी बचाओ आंदोलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे।

4 Jun 202210:17:33 AM
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान
blog images

पुलिस द्वारा मठ पर रोके जाने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा मैंने अपने खुद के मोबाइल से आयुक्त को याचिका भेजी और अपने आदमी को पत्र के साथ उपायुक्त के ऑफिस भेजा। मेरे पास प्रमाण है। मैं यहां बैठूंगा, पूजा के बाद ही खाना खाऊंगा। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि न्यायालय का जो निर्णय होगा उसे हम मानेंगे लेकिन न्यायालय का निर्णय आने तक क्या भगवान भूखे और प्यासे रहेंगे?...हमने पुनर्विचार याचिका दायर की (प्रार्थना करने की अनुमति के लिए) लेकिन पुलिस से कोई जवाब नहीं मिला है।

4 Jun 202210:12:43 AM
CRPF के IG विक्रम सेहगल ने लिया दीक्षांत समारोह में हिस्सा
blog images

राजस्थान सेक्टर CRPF के IG विक्रम सेहगल ने जोधपुर में CRPF के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया।

4 Jun 20229:51:50 AM
हैदराबाद दुष्‍कर्म मामले में दूसरी गिरफ्तारी

हैदराबाद में नाबालिग के साथ हुए दुष्‍कर्म के मामले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में सद्दाउदीन मलिक को गिरफ्तार किया था।

4 Jun 20229:48:30 AM
भारत में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस बढ़े

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,962 नए केस सामने आए और 26 लोगों की मृत्‍यु हुई है। इसकी वजह से देश में एक्टिव कोरोना केस 22,416 पहुंच गए हैं।

4 Jun 20229:29:17 AM
श्रीरंगपटना के हालात को लेकर बोले एसपी एन यातिश

कर्नाटक के मांड्या जिले के श्रीरंगपटना के हालात को लेकर एसपी एन यातिश ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा श्रीरंगपटना में हमने सुरक्षा के मद्देनज़र सभी बंदोबस्त किए हैं। हमने किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है। हम ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी तरह की हिंसा की गतिविधी न हो। श्रीरंगपटना में 250 के आस पास पुलिस बल तैनात हैं।

4 Jun 20229:25:31 AM
ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी
blog images

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,45,814 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 85,22,09,788 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

4 Jun 20229:03:49 AM
सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार
blog images

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं।

4 Jun 20229:02:36 AM
पांच साल की बच्ची में मिले मंकीपाक्स के लक्षण

भारत में मंकीपाक्स ने दस्तक दे दी है। यूपी के गाजियाबाद में एक पांच साल की बच्ची में मंकीपाक्स के लक्षण मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि बच्ची के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि उसके शरीर पर खुजली और रैशेज की शिकायत थी। उसे कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या नहीं है और न ही उसने और न ही उसके किसी करीबी ने पिछले 1 महीने में विदेश यात्रा की है।

4 Jun 20228:48:41 AM
कर्नाटक में हिजाब विवाद ने पकड़ा तूल

कर्नाटक में हिजाब विवाद फिर से तूल पकड़ने लगा है। उप्पिनंगडी फर्स्ट ग्रेड कालेज में हिजाब पहनकर पहुंचने पर एक और छात्रा को कालेज से निलंबित कर दिया गया है। प्राचार्य ने बताया कि उन्हें कल से छह दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

4 Jun 20228:43:18 AM
कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई का बयान
blog images

हिसार में कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला बहुत अच्छे राजनेता हैं, ऐसे व्यक्ति का राज्यसभा में होना जरूरी है। मैं राजस्थान के सभी कांग्रेस नेताओं से अनुरोध करता हूं कि वे सब कुछ भूलकर उनकी योग्यता के आधार पर उन्हें वोट दें। मैं एक मजबूत कांग्रेसी रहा हूं और मैं किसी और से बात नहीं कर रहा हूं, राहुल गांधी से मिलने से पहले कोई फैसला नहीं करूंगा। तब तक मैं कांग्रेस के किसी मंच पर खड़ा नहीं होऊंगा। मैंने आरएस वोट पर फैसला नहीं किया है, अपनी मर्जी से वोट करूंगा, दबाव में नहीं।

4 Jun 20228:40:01 AM
मस्जिद विवाद के चलते श्रीरंगपटना शहर में धारा 144 लागू

कर्नाटक के मांड्या जिले के श्रीरंगपटना शहर में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। यह शनिवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगा। यह कदम विश्व हिन्दू परिषद के आज के श्रीरंगपटना चलो के आह्वान को देखते हुए उठाया गया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।

4 Jun 20228:18:20 AM
गुजरात चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेगी AAP
blog images

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम गुजरात में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। अब गुजरात के लोगों को तय करना है। अब तक यहां के लोगों के पास विकल्प नहीं था, लेकिन अब उनके पास विकल्प है।

4 Jun 20228:02:14 AM
कानपुर हिंसा पर बोले पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा
blog images

कानपुर हिंसा मामले पर कानपुर के पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा ने बयान दिया। उन्होंने कहा अभी स्थिति सामान्य है, सभी जगह पर सुरक्षाबल तैनात हैं। 3 FIR दर्ज हैं जिसमें 36 लोगों की पहचान हो चुकी है, अभी भी हमारे पास बरामद फोटोज से अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

4 Jun 20227:54:58 AM
भलस्वा लैंडफिल साइट उठ रहा धुएं का गुबार

दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल साइट से धुएं का गुबार उठ रहा हैं।

#WATCH | Delhi: Plumes of smoke continue to emanate from the Bhalswa landfill site where a fire broke out yesterday. pic.twitter.com/U5xnZwcfbp

— ANI (@ANI) June 4, 2022
4 Jun 20227:48:55 AM
मिजोरम में मिले COVID-19 के 19 नए केस
blog images

मिज़ोरम में COVID-19 के 19 नए मामले सामने आए और कोरोना से एक की मृत्यु हुई है।
कुल मामले: 2,28,391
सक्रिय मामले: 119
कुल डिस्चार्ज: 2,27,572
कुल मृत्यु: 700

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us