Breaking News in Hindi Today: अमित शाह ने उठाए राहुल गांधी पर सवाल, बोले- 'उन्हें भारत का इतिहास पढ़ने की जरूरत है'
Breaking News in Hindi Today: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये वो राष्ट्र है, जिसके लिए लाखों लोगों ने अपने सिर कटवाकर भूमि को लाल करने का काम कर दिया। मुझे लगता है राहुल बाबा को भारत का इतिहास पढ़ने की जरूरत है।
नई दिल्ली, एजेंसी। तमिल पादरी जॉर्ज पोन्नैया के साथ राहुल गांधी के वीडियो पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा किन ऐसा पहली बार नहीं हैं, ऐसे कई मौके आए हैं। जब कांग्रेस, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। चाहे वह भगवान राम का सबूत मांग रहा हो या मां शक्ति का मुद्दा हो। वहीं, छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक हुई। बैठक का उद्घाटन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने किया। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सभा को भी संबोधित किया।
गुलाम नबी आजाद का बयान
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मैं जम्मू में 30-35 विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडलों के लगभग 400 लोगों से मिला। उन्होंने अपना समर्थन दिया, मैं जो भी पार्टी बनाऊंगा उसका हिस्सा बनूंगा। मैं सुरक्षित रूप से कह सकता हूं कि कांग्रेस में मेरी बैठकों की तुलना में 4 गुना अधिक लोग मेरे समर्थन में आए हैं।
J&K | I met around 400 people from delegations of 30-35 Assembly constituencies in Jammu. They gave their support; will be a part of whatever party I make...I can safely say that 4 times more people have come to my support than to the meetings I held in Congress: Ghulam Nabi Azad pic.twitter.com/887rFExzSz
— ANI (@ANI) September 10, 2022
अखिलेश यादव पर सख्त हुए शिवपाल
उत्तर प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (PSPL) की जड़ मजबूत करने के अभियान में लगे पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) समाजवादी पार्टी को लेकर अब बेहद कठोर हो गए हैं। शिवपाल सिंह यादव ने बेहद स्पष्ट लहजे में कहा कि समाजवादी पार्टी से हमने काफी धोखा खा लिया है। अब ना तो समाजवादी पार्टी से कोई गठबंधन होगा ना ही समझौते की कोई भी बात।
पीएम मोदी से मिले बिहार के राज्यपाल
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने आज पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
Governor of Bihar, Phagu Chauhan met PM Narendra Modi today pic.twitter.com/OjGZjt4Xfe
— ANI (@ANI) September 10, 2022
अमित शाह ने उठाए राहुल गांधी पर सवाल
बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये वो राष्ट्र है, जिसके लिए लाखों लोगों ने अपने सिर कटवाकर भूमि को लाल करने का काम कर दिया। मुझे लगता है राहुल बाबा को भारत का इतिहास पढ़ने की जरूरत है। अभी राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं। मैं उनको और कांग्रेसियों को उनके संसद के भाषण का एक वाक्य याद कराता हूं कि भारत राष्ट्र है ही नहीं। अरे राहुल बाबा किस किताब में पढ़े हो?
अमित शाह ने बोला CM गहलोत पर हमला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि गहलोत साहब, मैं आपके वादे याद कराने आया हूं। 2018 में राहुल बाबा के साथ आपने जो फर्जी के वादे किए थे, उन वादों के पांच वर्ष होने वाले हैं। भाजपा उन वादों का हिसाब मांगने आई है।
मुंबई के प्रभादेवी इलाके में लगी आग
मुंबई के प्रभादेवी इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है। फिलहाल दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
समारोह में ब्रिटेन के नए सम्राट किंग चार्ल्स के नाम का एलान
क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद किंग चार्ल्स तृतीय ब्रिटेन के नए सम्राट हैं। शनिवार को Accession Council ने ऐतिहासिक समारोह का आयोजन कर इसका आधिकारिक एलान कर दिया। इसे इतिहास में पहली बार टीवी पर दिखाया गया। इसके साथ ही वहां जमा लोगों ने काउंसिल के क्लर्क द्वारा कही गई बात ईश्वर राजा की रक्षा करे (God save the King) को दोहराया।
ऐतिहासिक समारोह में ब्रिटेन के नए सम्राट किंग चार्ल्स के नाम का एलान, मां के निधन के बाद ताजपोशी
RSS कार्यकर्ता के घर के पास बम विस्फोट
Kerala Bomb Explode केरल के कन्नूर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के घर के सामने यह बम विस्फोट हुआ है। मट्टनूर पुलिस के मुताबिक आरएसएस कार्यकर्ता सुधीश के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बम फटा।
Kerala Bomb Blast: केरल के कन्नूर में RSS कार्यकर्ता के घर के पास बम विस्फोट
UN प्रमुख ने पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरस (UN Chief Antonio Guterres) ने शनिवार को बाढ़ से तबाह पाकिस्तान के कई इलाकों का दौरा किया। उन्होंने पाकिस्तान में रिकार्ड मानसून बारिश और ग्लेशियर पिघलने से आई बाढ़ का जायजा लिया, जिसमें अब तक 1,391 से अधिक लोग मारे गए हैं।
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का दावा
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने बहुत लोग देखते हैं, भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के नेतृत्व में पीएम गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रही है। यूपी में कानून का राज और मजबूत हुआ है। आप देखेंगे कि हम 2024 में 80 की 80 सीट जीतेंगे।
महारानी एलिजाबेथ के निधन पर बोले King Charles III
ब्रिटेन के लंदन में सेंट जेम्स पैलेस में परिग्रहण परिषद और प्रधान उद्घोषणा में King Charles III ने कहा कि मेरी प्यारी मां, रानी के निधन की घोषणा करना मेरा दुखद कर्तव्य है। मुझे पता है कि हम सभी को हुई अपूरणीय क्षति में आप मेरे साथ कितनी गहरी सहानुभूति रखते हैं।
It is my sorrowful duty to announce to you the death of my beloved mother, the Queen. I know how deeply you sympathise with me in the irreparable loss we have all suffered: #KingCharlesIII, at the Accession Council and Principal Proclamation at St James’s Palace in London, the UK pic.twitter.com/hHw3Wp1EFj
— ANI (@ANI) September 10, 2022
इंडोनेशिया के वेस्ट पापुआ में महसूस किए गए भूकंप के झटके
Earthquake in Indonesia इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके पूर्वी प्रांत वेस्ट पापुआ में महसूस किए गए हैं। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने या कोई गंभीर नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
छापेमारी में मिले 7 करोड़ रुपये
कोलकाता में आज तलाशी अभियान में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 6 परिसरों में मोबाइल गेमिंग एप्लीकेशन से संबंधित जांच के सिलसिले में अब तक 7 करोड़ रुपये नकद मिले, राशि की गणना की जा रही है।
In search operations today, under the provisions of the Prevention of Money Laundering Act (PMLA), 2002, at 6 premises in Kolkata in connection with an investigation relating to Mobile Gaming Application, Rs 7 Crores cash found so far, counting of the amount is still in progress. pic.twitter.com/VIkoLzE54K
— ANI (@ANI) September 10, 2022
राहुल गांधी ने की बातचीत
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी के नेसामोनी मेमोरियल क्रिश्चियन कालेज में डिसेबल राइट्स एक्टिविस्ट के साथ बातचीत की।
तमिलनाडु: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी के नेसामोनी मेमोरियल क्रिश्चियन कॉलेज में डिसेबल राइट्स एक्टिविस्ट के साथ बातचीत की। pic.twitter.com/VGQ0iKFuBN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
पटना साहिब प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के निधन पर जेपी नड्डा ने जताया दुख
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और नेता अवतार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने उनके निधन को समाज और राष्ट्र के लिए नुकसान बताया।
BJP national president JP Nadda condoles the demise of Takht Sri Harmandir Ji Patna Sahib Management Committee president and leader Avtar Singh Hit; calls it a "loss for society and the nation" and "a personal loss" pic.twitter.com/N1HD6ZjCCu
— ANI (@ANI) September 10, 2022
सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमुपर में भाजपा विधायक स्वर्गीय अरविंद गिरी के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और उन्होंने उनके परिवार से मुलाकात की।
लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा विधायक स्वर्गीय अरविंद गिरी के आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे और उनके परिवार से मुलाकात की। pic.twitter.com/hDIMkCgo3T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
सीएम खट्टर ने किया राखीगढ़ी का दौरा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हिसार के राखीगढ़ी का दौरा किया और संग्रहालय निर्माण के कार्यों की समीक्षा की।
हिसार: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राखीगढ़ी का दौरा किया और संग्रहालय निर्माण के कार्यों की समीक्षा की। pic.twitter.com/33AGgMQZru
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
हिमाचल प्रदेश के CM जयराम ठाकुर बोले
हिमाचल प्रदेश के CM जयराम ठाकुर ने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सबको देखना चाहिए कि 75 साल पहले राज्य में सड़कों, पुलों, शिक्षा, स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी और आज क्या है। जब राज्य बना था तब 228 किमी सड़क थी, आज 39,500 किमी सड़क है और साक्षरता दर 4.8% थी और आज हम केरल के बराबर हैं।
आप सबको देखना चाहिए कि 75 साल पहले राज्य में सड़कों, पुलों, शिक्षा, स्वास्थ्य की क्या स्थिति थी और आज क्या है। जब राज्य बना था तब 228 किमी सड़क थी आज 39,500 किमी सड़क है और साक्षरता दर 4.8% थी और आज हम केरल के बराबर हैं: जनसभा को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश CM जयराम ठाकुर, ऊना pic.twitter.com/tmydiJsacR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
उत्तर प्रदेश में अपना जनाधार ही खोती जा रही समाजवादी पार्टी
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी के साथ भारतीय जनता पार्टी पर भी बड़ा हमला बोला है। मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी तो उत्तर प्रदेश में अपना जनाधार ही खोती जा रही है। मायावती ने कहा कि इस हालत के लिए उसका अपना कृत्य ही मुख्य कारण है।
Mayawati: बसपा मुखिया मायावती का बड़ा हमला, बोलीं- जनाधार खोती जा रही सपा की भाजपा से मिलीभगत
अजीत डोभाल ने दी ने पंडित जीबी पंत को श्रद्धांजलि
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पंडित जीबी पंत की 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
दिल्ली: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पंडित जी.बी. पंत की 135वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/FKHVIT7jNq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
चुनाव के समय ही मंदिरों में जाते हैं राहुल गांधी- संबित पात्रा
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को तमाशा बनाने के लिए चुनाव के समय मंदिरों में जाना पड़ता है। जब चुनाव समाप्त होता है तो राहुल गांधी का यह तमाशा खत्म हो जाता है और उनका असली चेहरा हिंदू विरोधी चेहरा सामने आता है।
संबित पात्रा ने उठाए राहुल गांधी पर सवाल
तमिल पादरी जॉर्ज पोन्नैया के साथ राहुल गांधी के वीडियो पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा किन ऐसा पहली बार नहीं हैं, ऐसे कई मौके आए हैं। जब कांग्रेस, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हिंदू धर्म के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। चाहे वह भगवान राम का सबूत मांग रहा हो या मां शक्ति का मुद्दा हो।
Not the 1st time. There are numerous occasions when Congress, Sonia Gandhi&Rahul Gandhi have made indecent remarks against Hindu religion - be it demanding proof of Lord Ram or this issue of Maa Shakti: BJPs Sambit Patra on video of Rahul Gandhi with Tamil pastor George Ponnaiah pic.twitter.com/W96EjDg8co
— ANI (@ANI) September 10, 2022
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस थी तो हिमाचल का विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया गया। जो हिमाचल को अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया था वो मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने वापस ले लिया। लेकिन मोदी जी की सरकार आई तो उन्होंने हिमाचल को वो दर्ज़ा वापस दिया।
ओबीसी मोर्चे की बैठक में शामिल हुए अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओबीसी मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए।
जोधपुर(राजस्थान): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ओबीसी मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में शामिल हुए। pic.twitter.com/coecXvxfov
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
राहुल गांधी के साथ मीटिंग में पादरी के भड़काऊ बयान पर हंगामा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को विवादित कैथलिक पादरी जार्ज पोनैय्या ( George Ponnaiah) से तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में मुलाकात की। इस मुलाकात का एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इसपर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने निशाना साधा और कहा, भारत जोड़ो या भारत तोड़ो आइकन?
रायपुर में शुरू हुई RSS की बैठक
छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुरू हुई। बैठक का उद्घाटन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने किया। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।
Chhattisgarh | The All India Coordination Meeting of Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) began this morning in Raipur. The meeting was inaugurated by RSS chief Mohan Bhagwat and general secretary Dattatreya Hosabale.
— ANI (@ANI) September 10, 2022
BJP chief JP Nadda is also attending the meeting pic.twitter.com/d9NU3ruRfJ
सोनाली फोगाट मामले में दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा
सोनाली फोगाट की मौत मामले में मापुसा जेएमएफसी ने दोनों आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
असदुद्दीन ओवैसी ने साधा AAP और BJP पर निशाना
अहमदाबाद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। चुनाव के वक्त ये आरोप-प्रत्यारोप सब होता है। जनता होशियार है, ये लोग वादे कर रहे हैं पर जनता अपना फैसला सुनाएगी।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि हमारे 42 फीसद युवा बेरोजगार हैं। क्या भारत का भविष्य सुरक्षित नहीं है?
42% of our youth are unemployed.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 10, 2022
Is Bharat’s future secure if theirs isn’t?
We walk for them all.
We walk for jobs. pic.twitter.com/e6vC5UnsPS
जोधपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के जोधपुर पहुंचे। बता दें कि गृह मंत्री जोधपुर में OBC मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक और बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
राजस्थान: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जोधपुर पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
गृह मंत्री जोधपुर में OBC मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक और बूथ अध्यक्ष संकल्प महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे। pic.twitter.com/XDG0Z6xz7G
भारत जोड़ो यात्रा से हताश और निराश हुई भाजपा- जयराम रमेश
राहुल गांधी और तमिल पादरी जॉर्ज पोन्नैया के वायरल वीडियो पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो भी वीडियो में दिखाया गया है कि उससे इसका कोई संबंध नहीं है। यह भाजपा की शरारत है, जो Bharat Jodo Yatra के सफल शुभारंभ के बाद और अधिक हताश हो गई है।
It bears no relation whatsoever to what is recorded in the audio. This is typical BJP mischief that has become more desperate after the successful launch of #BharatJodoYatra: Congress Jairam Ramesh on a video showing Rahul Gandhi and Tamil pastor George Ponnaiah
— ANI (@ANI) September 10, 2022
(file pic) pic.twitter.com/J6c4dMezTq
बीएमसी चलाया अभियान
मुंबई में गणपति विसर्जन के बाद बीएमसी ने जुहू बीच पर क्लीनथॉन का आयोजन किया।
मुंबई: गणपति विसर्जन के बाद बीएमसी ने जुहू बीच पर क्लीनथॉन का आयोजन किया। pic.twitter.com/4ecU8LlOnE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
शहजाद पूनावाला ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी का नफरत जोड़ो अभियान है। आज उन्होंने जॉर्ज पोन्नैया जैसे व्यक्ति को भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर बॉय बनाया है, जिसने हिंदुओं को चुनौती दी, धमकी दी और भारत माता के बारे में अनुचित बातें कही। कांग्रेस का हिंदू विरोधी होने का लंबा इतिहास रहा है।
Its Rahul Gandhis Nafrat Jodo Abhiyan. Today theyve made a person like George Ponnaiah the poster boy of Bharat Jodo Yatra who challenged, threatened Hindus & said inappropriate things about Bharat Mata. Congress has a long history of being anti-Hindu: Shehzad Poonawalla, BJP pic.twitter.com/HMtdnY8MiR
— ANI (@ANI) September 10, 2022
दिल्ली में हुई बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी।
#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज बारिश हुई। (वीडियो मंडी हाउस से है)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होगी। pic.twitter.com/4HozsqC9GB
सपा कार्यालय के बाहर लगा नीतीश कुमार का पोस्टर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का पोस्टर समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया गया है।
उत्तर प्रदेश: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का पोस्टर लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया गया। pic.twitter.com/y67EXaSE5W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
दूसरे देशों के मुकाबले भारत में कम बढ़ी हैं ईंधन की कीमतें- हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश में गैस की बढ़ी हुई कीमत पर कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि इसका प्रभाव देश के आम नागरिक पर कम से कम हो।
हरिद्वार में कच्ची शराब पीने से छह लोगों की मौत
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में कच्ची शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद से पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार पथरी क्षेत्र के फूलगढ़ में यह मामला सामने आया है। पुलिस मौके पर मौजूद है।
Haridwar में कच्ची शराब पीने से छह लोगों की मौत, जिला प्रशासन में हड़कंप
उद्घाटन समारोह में बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए कहा कि 21वीं सदी के भारत के विकास में विज्ञान उस ऊर्जा की तरह है, जिसमें हर क्षेत्र के विकास को, हर राज्य के विकास को गति देने का सामर्थ्य है। आज जब भारत चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की तरफ बढ़ रहा है तो उसमें भारत की साइंस और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की भूमिका बहुत अहम है।
पीएम मोदी ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।
PM Narendra Modi to shortly inaugurate the Centre- State Science Conclave through video conferencing.
— ANI (@ANI) September 10, 2022
The two-day Conclave is being organised at Science City, Ahmedabad. It will include sessions on different thematic areas including STI Vision 2047. pic.twitter.com/Gt1HXhjxvG
पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा के पास फटा बादल
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा के पास बीती रात बादल फटा है। बादल फटने से खोटीला गांव में भारी तबाही देखने को मिली। इसके अलावा ग्वाल गांव व धारचूला मल्ली बाजार में घरों में पानी घुस गया है। पिथौरागढ़ डीएम ने एएनआई को बताया कि लगभग 30 घर क्षतिग्रस्त हो गए और एक महिला की मौत हो गई
#WATCH उत्तराखंड: पिथोरागढ़ में भारत-नेपाल सीमा के पास बीती रात बादल फटा। pic.twitter.com/ICENJ47eta
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
गुजरात कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ गुजरात में आज बंद का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर भरूच में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
गुजरात: गुजरात कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ गुजरात में आज बंद का आह्वान किया है। इसके मद्देनज़र भरूच में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। pic.twitter.com/2ftqm8j2eT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
सीएम योगी ने किया पंडित बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पंडित बल्लभ पंत की 135वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सीएम योगी ने कहा कि पंडित बल्लभ पंत जी ने उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की जो सेवा की, प्रदेश को विकास का जो मॉडल देने का प्रयास किया था इसके लिए मैं उन्हें याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित बल्लभ पंत की 135वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। pic.twitter.com/VgoNxM0DW8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
पूर्व एमएलसी अनवर अहमद का बेटा गिरफ्तार
बिहार में राजद के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद के बेटे अफशर अहमद को पटना के पीरबहोर पीएस में डीएसपी और अन्य के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Bihar | Afshar Ahmed, a Ward Councillor & son of ex-RJD MLC Anwar Ahmed, arrested for allegedly misbehaving with DSP & others at Pirbahore PS in Patna yday
— ANI (@ANI) September 10, 2022
DSP says, "He was forcing us to let a man go who attacked a team that went for a raid. He misbehaved with us & abused me." pic.twitter.com/0XEz6Cz3Ss
अमित शाह ने किया तनोट मंदिर कॉम्प्लेक्स परियोजना का भूमि पूजन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा पर्यटन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत श्री तनोट मंदिर कॉम्प्लेक्स परियोजना का शिलान्यास व भूमि पूजन किया।
जैसलमेर (राजस्थान): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा पर्यटन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत श्री तनोट मंदिर कॉम्प्लेक्स परियोजना का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। pic.twitter.com/Uc6PDkctlQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
Trains Collide In Croatia: क्रोएशिया में ट्रेनों की टक्कर, 3 की मौत
मध्य क्रोएशिया में शुक्रवार रात एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 11 या उससे अधिक लोग घायल हो गए। टक्कर रात करीब साढ़े नौ बजे नोव्स्का शहर के पास हुई।
Trains Collide In Croatia: क्रोएशिया में ट्रेनों की टक्कर, 3 की मौत, 11 हुए घायल
गृह मंत्री अमित शाह ने रखी आधारशिला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जैसलमेर में तनोट मंदिर परिसर परियोजना की आधारशिला रखी।
Rajasthan | Union Home Minister Amit Shah lays the foundation stone of Tanot Temple Complex Project in Jaisalmer. pic.twitter.com/d4uXOG32St
— ANI (@ANI) September 10, 2022
इंद्र जात्रा में जुटे हजारों श्रद्धालु
नेपाल के काठमांडू के सबसे बड़े धार्मिक उत्सवों में से एक इंद्र जात्रा के अवसर पर बसंतपुर दरबार स्क्वायर के परिसर में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
#WATCH | Nepal: Thousands of devotees poured into the premises of Basantapur Durbar Square on the occasion of Indra Jatra, one of the biggest religious street festivals in Kathmandu with fervour and gaiety (09.09) pic.twitter.com/W06aqtuyGw
— ANI (@ANI) September 10, 2022
रामेश्वरम में पितृ पक्ष आज से शुरू हुआ
तमिलनाडु के रामेश्वरम में पितृ पक्ष आज से शुरू हुआ। लोगों ने अग्नि तीर्थ के समुद्र में स्नान किया और पूजा की।
Tamil Nadu | Pitru Paksha, also known as Mahalaya Paksam, begins today
— ANI (@ANI) September 10, 2022
People take a holy dip in the sea of Agni Tirtha and perform Pitru Karma Puja, in Rameshwaram pic.twitter.com/p3RMSCOjLY
अमित शाह ने की तनोट राय माता मंदिर में पूजा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जैसलमेर के तनोट राय माता मंदिर में पूजा की।
Rajasthan | Union Home Minister Amit Shah offers prayers at Tanot Rai Mata Temple in Jaisalmer pic.twitter.com/cgG1yGNBer
— ANI (@ANI) September 10, 2022
कोरोना के 5 हजार 554 नए मामले मिले
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5 हजार 554 नए मामले सामने आए और 6 हजार 322 लोग ठीक हुए हैं।
#COVID19 | India reports 5,554 fresh cases and 6,322 recoveries, in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) September 10, 2022
Active cases 48,850
Daily positivity rate 1.47% pic.twitter.com/BKyz7sbiNl
राजस्थान दौरे पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान दौरे पर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जैसलमेर में तनोट विजय स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Rajasthan | Union Home Minister Amit Shah lays a wreath at Tanot Vijay Stambh in Jaisalmer. pic.twitter.com/S2J2EQ1kbi
— ANI (@ANI) September 10, 2022
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान दौरा आज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान गृह मंत्री शाह जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे।
खनन माफिया ने पुलिस अधिकारी पर हमला किया
हरियाणा के नूंह में खनन माफिया ने पुलिस अधिकारी पर हमला किया। इस घटना में अधिकारी घायल हो गया है। ACP उषा कुंडू ने कहा हमने FIR दर्ज कर ली है। 5 लोग नामजद हैं और कुछ 40-50 अज्ञात लोग हैं, जिनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। विस्फोटक पदार्थ के संबंध में हमने सैंपल ले लिए हैं।
हरियाणा: नूंह में खनन माफिया ने पुलिस अधिकारी पर हमला किया। घटना में अधिकारी घायल हो गया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
ACP उषा कुंडू ने कहा, "हमने एक FIR दर्ज़ कर ली है। 5 लोग नामजद हैं और कुछ 40-50 अज्ञात लोग हैं जिनके खिलाफ FIR दर्ज़ की गई है। विस्फोटक पदार्थ के संबंध में हमने सैंपल ले लिए हैं।" pic.twitter.com/7CYVzWakk2
नेपाल में भारी बारिश ने ली दो लोगों की जान
नेपाल में शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 11 अन्य लापता हैं। पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के दारचुला जिले में भूस्खलन भी हुआ है।
RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक-2022 आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुरू हो रही है, जिसमें 36 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी सम्मिलित हो रहे हैं। 10 से 12 सितंबर तक चलने वाली तीन दिवसीय बैठक में विद्या भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सक्षम, वनवासी कल्याण आश्रम, सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्र सेविका समिति, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ सहित अनेक सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि सहभागी होंगे।
RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक आज से, मोहन भागवत और जेपी नड्डा करेंगे शिरकत
झारखंड के गढ़वा में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश
झारखंड के गढ़वा जिले में हाथापाई को लेकर दीपक सोनी नाम के युवक को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। हालांकि, उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि हाथापाई के बाद युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की जानकारी सामने आई है। जांच की जा रही है।
Jharkhand | A youth named Deepak Soni was set ablaze over a scuffle in Garhwa district
— ANI (@ANI) September 10, 2022
Info about setting a youth ablaze by pouring petrol on him after a scuffle has come to light. An investigation is being done: Rajesh Kumar, Inspector, Nagar Untari PS Garhwa (09.9) pic.twitter.com/mFEe0EhcKJ
गोपाल राय ने बुलाई विभागों की बैठक
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने आज संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। इसमें राष्ट्रीय राजधानी में पशुओं को बीमारी से बचाने की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
कोणार्क सूर्य मंदिर के गर्भगृह से 119 साल बाद हटाई जा रही रेत
ओडिशा के कोणार्क स्थित सूर्य मंदिर के गर्भगृह से 119 साल बाद कई टन रेत (बालू) निकाली जा रही है। रेत निकालने के साथ ही सूर्य मंदिर का आकार भी बदल जाएगा। इस कार्य को करने के लिए 3 साल का लक्ष्य रखा गया है। कार्य बेहतर ढंग हो इसके लिए बीते दिन सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना भी की गई।
Queen Elizabeth: अमेरिका के 13 राष्ट्रपतियों से मिल चुकी थीं महारानी एलिजाबेथ
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II), जिनका 96 वर्ष की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने अपने शासन के दौरान लगभग सभी अमेरिकी राष्ट्रपतियों से मुलाकात की थीं। उनसे मिलने वाले राष्ट्रपतियों की सूची में ड्वाइट आइजनहावर से लेकर वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन तक शामिल हैं, जिसमें लिंडन जानसन से महारानी की मुलाकात नहीं हुई थीं, क्योंकि वह अपने कार्यकाल में कभी ब्रिटेन नहीं गए।
गाजियाबाद: सोसायटी में कुत्तों को घुमाने पर लगी पाबंदी
Ghaziabad News सोसायटी में रहने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एओए ने कुत्ता पालने वालों के लिए एडवाइजरी जारी की है जिसके तहत सोसायटी के सार्वजनिक जगहों पर अब पालतू कुत्तों के घुमाने पर पाबंदी लगा दी गई है।
अमेरिका ने अल्बानिया पर हुए साइबर हमले को लेकर ईरान पर लगाए प्रतिबंध
Cyberattack on Albania अमेरिका ने अल्बानिया सरकार की कंप्यूटर प्रणाली पर जुलाई में हुए साइबर हमलों के जवाब में ईरान की खुफिया एजेंसी और उसके नेतृत्व पर शुक्रवार को पाबंदी लगाई। यह साइबर हमलों को लेकर किसी देश द्वारा कूटनीतिक संबंधों को खत्म करने का पहला मामला है।
गिरगांव चौपाटी में विसर्जित की जा रही गणेश प्रतिमा
मुंबई में गणेश प्रतिमाओं को गिरगांव चौपाटी में विसर्जित किया जा रहा है।
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई में गणेश प्रतिमाओं को गिरगांव चौपाटी में विसर्जित किया जा रहा है। pic.twitter.com/VBVJFTaT02
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
दर्शन-पूजन की मांग की याचिका पर सुनवाई आज
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में शनिवार की दोपहर मस्जिद में सर्वे के दौरान वजूखाने में मिले शिवलिंग के पूजन अर्चन की मांग की याचिका पर सुनवाई होनी है। इस मामले में अदालत का रुख करने वाले हिंदू पक्ष ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस पर कोई फैसला होगा।
Gyanvapi Masjid Case: मस्जिद परिसर में मिले शिवलिंग के दर्शन-पूजन की मांग, याचिका पर सुनवाई आज
Uttarakhand Weather: गंगोत्री व गौरीकुंड हाईवे बंद
Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। आज शनिवार को देहरादून सहित प्रदेश के ज्यादा इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के बाद मलबा आने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुनगर और हेल्गू गाड़ के बीच अवरुद्ध हो गया है। पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर रहे हैं, जिसके कारण तीर्थ यात्रियों के वाहन यहां फंस गए हैं।
Accidents During Ganesh Visarjan: गणेश विसर्जन के दौरान हुए बड़े हादसे
गणेश चतुर्थी का पर्व कई लोगों के घरों में खुशियां लेकर आया तो कई लोगों में घरों में मातम छा गया। देश के कई राज्यों में शुक्रवार को हुए गणेश विसर्जन के दौरान कई बड़े हादसे हुए जिसमें कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।
Accidents During Ganesh Visarjan: गणेश विसर्जन के दौरान हुए बड़े हादसे, जानें कहां कहां हुई दुर्घटना
ट्विटर ने व्हिसलब्लोअर को दिए 70 लाख डॉलर
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क और ट्विटर के बीच 44 बिलियन डॉलर की डील को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई के बीच नया मोड़ आया है। मस्क ने ट्विटर से कहा कि एक व्हिसलब्लोअर को लाखों डॉलर का भुगतान करने का उसका निर्णय उन्हें माइक्रोब्लॉगिंग दिग्गज को खरीदने के समझौते को समाप्त करने की एक ओर वाजिब वजह देता है।
ट्विटर ने व्हिसलब्लोअर को दिए 70 लाख डॉलर, मस्क बोले - इसी वजह से की थी डील रद्द
खिलाड़ियों के लिए नई खेल नीति लाई हमारी सरकार- पुष्कर सिंह
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को प्रेरित करना चाहती है ताकि वो देश-प्रदेश के लिए अधिक पदक प्राप्त करे। हमने खिलाड़ियों के लिए नई खेल नीति भी लाई है। हमने उनके लिए खेल पुरस्कार में धन राशी भी बढ़ाई है जिससे उनका मनोबल ऊंचा हो और वो अच्छा खेले।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जताया दुख
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ और सोनीपत में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवाओं की दुखद मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने स्थिति को संज्ञान में लेते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। सीएम ने कहा कि महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में गणपति विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से कई लोगों की असमय मौत की खबर दिल दहला देने वाली है। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं।
दिल्ली के मंगोलपुरी में चाकूबाजी में गई एक की जान
दिल्ली के मंगोलपुरी के के-ब्लॉक में छुरा घोंपने की घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि दो संबंधित हमलों में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई और चार अन्य घायल हो गए। चाकू लगने से घायल व्यक्ति को एसजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
गणेश विसर्जन पर निकली लालबागचा राजा की यात्रा
महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के अवसर पर मुंबई में लालबागचा राजा की विसर्जन यात्रा निकाली गई।
#WATCH महाराष्ट्र: गणेश विसर्जन के अवसर पर मुंबई में लालबागचा राजा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। pic.twitter.com/XHT1IH4TZo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
पीएम मोदी करेंगे केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सभा को भी संबोधित करेंगे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/3bOjtM2fmi
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र का बयान
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र ने कहा कि हमने देखा है कि मुंबई विस्फोट मामले में दोषियों को कौन सुरक्षा देता है। उनके (आतंकवादी) साथी जिन्हें मंत्री बनाया गया था, वे अभी भी जेल में बैठे हैं। हमारी सरकार में हिम्मत थी। हमने धमाकों के दोषियों को सजा दिलवाई थी।
Weve seen who gives protection to convicts in Mumbai blast case. His (terrorists) companions who were made ministers are still sitting in jail. Our govt had courage. We convicted the guilty of blasts by opening Supreme Court at night: Maharashtra Dy CM Devendra Fadnavis (09.09) pic.twitter.com/zpkpPxFQXV
— ANI (@ANI) September 10, 2022
राहुल ने मुलगुमुदु से पदयात्रा निकाली
भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी के मुलगुमुदु से पदयात्रा निकाली।
तमिलनाडु: भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनज़र कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी के मुलगुमुदु से पदयात्रा निकाली। pic.twitter.com/nCVCyO0eim
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2022