विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'चुनाव से पहले कर लें शादी, अगर UCC लागू हुआ तो जाना पड़ेगा जेल' बदरुद्दीन अजमल की शादी की चाहत के बीच क्या बोल गए हिमंत सरमा

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 31 Mar 2024 08:00 PM (IST)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एआइयूडीएफ के सांसद बदरुद्दीन अजमल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर अजमल ...और पढ़ें

बदरुद्दीन अजमल की शादी की चाहत के बीच क्या बोल गए हिमंत सरमा (Image: Jagran)
बदरुद्दीन अजमल की शादी की चाहत के बीच क्या बोल गए हिमंत सरमा (Image: Jagran)

पीटीआई, गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एआइयूडीएफ के सांसद बदरुद्दीन अजमल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर अजमल दोबारा शादी करना चाहते हैं तो वह चुनाव से पहले शादी कर लें, क्योंकि उसके बाद समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू किया जाएगा।

यूसीसी लागू होने के बाद अगर वह दूसरी शादी करेंगे तो जेल जाना पड़ेगा। अजमल ने हाल ही में कहा था कि अगर वह दूसरी शादी करना चाहेंगे तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता क्योंकि उनका धर्म इसकी इजाजत देता है।

यही सही समय है दूसरी शादी का

अजमल के इस बयान को लेकर हिमंत ने उदलगुरी में शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा, अगर अजमल दूसरी शादी करना चाहते हैं तो यह सही समय है, क्योंकि चुनाव के बाद यूसीसी लागू हो जाएगा। इसकी तैयारियां कर ली गई हैं। इसके बाद अगर वह शादी करेंगे तो उन्हें जेल जाना पड़ेगा, क्योंकि यूसीसी के तहत एक से अधिक शादी करना अवैध होगा। उन्होंने कहा, अगर अजमल अपनी शादी में आमंत्रित करते हैं तो मैं भी इसमें शामिल होऊंगा।

उत्तराखंड विधानसभा में हाल ही में यूसीसी पारित

असम सरकार ने पिछले महीने राज्य में बाल विवाह समाप्त करने और यूसीसी के कार्यान्वयन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935 को निरस्त कर दिया था। गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा में हाल ही में यूसीसी पारित किया गया था। यह कानून अनुसूचित जनजातियों को छोड़कर सभी समुदायों के लिए विवाह, तलाक, भरण-पोषण, विरासत, गोद लेना, और उत्तराधिकार जैसे मामलों में समान कानून की गारंटी देता है।

असम कांग्रेस में 2026 तक कोई हिंदू नहीं बचेगा

एनआइ के अनुसार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी पर बोलते हुए कहा कि 2026 तक असम कांग्रेस में कोई हिंदू नहीं बचेगा। हिमंत ने कहा, 2026 तक असम कांग्रेस में कोई ¨हदू नहीं रहेगा। 2032 तक लगभग सभी मुस्लिम भी कांग्रेस छोड़ देंगे।

असम के मुख्यमंत्री ने ये बातें शनिवार को उस समय कहीं जब वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुवाहाटी में राज्य भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। राज्य में मुस्लिम समाज के कल्याण के बारे में हिमंत ने कहा, मैं उनके समाज में सुधार के लिए काम करने की कोशिश कर रहा हूं। कई मुस्लिम युवा मेरा समर्थन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'इस्तीफा देने वाला पहला व्यक्ति होऊंगा अगर...' CAA लागू होने पर असम के सीएम सरमा ने दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: Odisha News: 'ओडिशा में बनेगी भाजपा सरकार...', हिमंत बिस्वा सरमा ने नवीन सरकार पर बोला जोरदार हमला; कह दी मन की बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।