विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Positive India: मास्क की कमी होने पर खुद मास्क सिलने में जुटीं हिमाचल की विधायक

By Sanjay PokhriyalEdited By:
Published: Fri, 27 Mar 2020 01:20 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 01:22 PM (IST)

Positive India मास्क की कमी होने पर भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने उठाया कदम मास्क तैयार होने के बाद जरूरतमंद लोगों व पुलिस कर्मचारियों को बांटेंगी।

Positive India: मास्क की कमी होने पर खुद मास्क सिलने में जुटीं हिमाचल की विधायक
Positive India: मास्क की कमी होने पर खुद मास्क सिलने में जुटीं हिमाचल की विधायक

रणबीर ठाकुर, भोरंज। Positive India देश के साथ दुनिया में कोरोना वायरस से पैदा हुईं विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए जहां कई समाजसेवी लोग और संगठन मानवता की सेवा के लिए आगे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने भी हाथ आगे बढ़ाए हैं। बाजार में मास्क की कमी पर उन्होंने घर पर सिलाई मशीन से मास्क सिलने शुरू कर दिए हैं। जिला परिषद सदस्य व पंचायत प्रधान रह चुकी विधायक कमलेश कुमारी एक घरेलू महिला हैं। गुरुवार को पहले दिन उन्होंने मास्क बनाने शुरू किए हैं। मास्क तैयार करने के वे जरूरतमंद लोगों व पुलिस कर्मचारियों को मास्क बांटेंगी।

कमलेश कुमारी बताती हैं कि उन्होंने सरकार के निर्देश का पालन करते हुए पुलिस कर्मचारियों और समाजसेवा में जुटे अन्य विभाग के कर्मचारियों को मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध करवा दिए हैं। लेकिन अब भी जिले में मास्क की कमी है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग मास्क पहने बिना घूम रहे हैं। इस पर उन्होंने मास्क बनाने का मन बनाया। उन्होंने कफ्र्यू के कारण घर में बैठे लोगों से आह्वान किया कि सामाजिक कार्य करें वे भी मानवता की सेवा कर सकते हैं।

अफवाह से बचें, करें सहयोग : कमलेश कुमारी ने कहा कि चीन की भूल के कारण देश व दुनिया इस परिस्थिति में है। इस भयंकर समय में सभी लोग सरकार के निर्देश का पालन कर रहे हैं और घर में रह रहे हैं। यही सबसे बड़ा योगदान है। पहले भी प्लेग जैसी महामारी फैली थी तब इतने स्वास्थ्य के साधन नहीं थे तब भी आप लोगों के माध्यम से उस महामारी से मुक्ति पाई थी। सभी लोग धैर्य रखें और अफवाहों से बचकर प्रशासन का सहयोग करें। आप कोई भी वस्तु बाहर से खरीद कर लाते हैं उसे कम से कम 12 घंटे तक प्रयोग ना करें।

कोई समस्या है तो करें संपर्क : विधायक कमलेश कुमारी कोरोना वायरस से पीड़ितों की मदद के लिए एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे सहयोग करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या आ रही है, तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकता है ताकि समस्या का समाधान हो सके।