फिर जगी भाभा के घर को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की उम्मीद
बांबे हाइकोर्ट ने भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर [बार्क] के कर्मचारियों को प्रसिद्ध वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा के बंगले को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने के लिए केंद्र सरकार के पास जाने की इजाजत दे दी है।
मुंबई। बांबे हाइकोर्ट ने भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर [बार्क] के कर्मचारियों को प्रसिद्ध वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा के बंगले को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने के लिए केंद्र सरकार के पास जाने की इजाजत दे दी है।
कर्मचारियों ने बुधवार को जस्टिस मोहित शाह की अध्यक्षता वाली बेंच को बताया कि उनके पास सरकार को दिखाने के लिए दस्तावेज हैं कि भाभा का बंगला मेहरांगीर 100 साल से ज्यादा पुराना है, इसलिए इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया जा सकता है। चारों ओर से समुद्र से घिरे इस बंगले की हाल ही में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा में नीलाम किया गया है। नीलामी में एक व्यावसायी ने इसे राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र बनाकर इसकी जिम्मेदारी का प्रस्ताव रखा था। गौरतलब है कि पहले केंद्र सरकार ने इस घर का अधिग्रहण करने की इच्छा जताई थी लेकिन बाद में कोर्ट को बताया था कि केंद्रीय कानूनों के चलते वह ऐसा नहीं कर सकती इसलिए राज्य सरकार को इसे अपने कब्जे में लेना चाहिए।