विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP-राजस्थान समेत 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्लीवालों को कब मिलेगी उमस से राहत? जानें अपडेट

Published: Sat, 26 Jul 2025 05:17 PM (IST)

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुजरात कोंकण गोवा ...और पढ़ें

भारत में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)
भारत में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गुजरात, कोंकण, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बहुत भारी से अत्यधिक बारिश का अलर्ट।
  2. दिल्ली में बारिश और गर्मी दोनों का असर रहेगा, अधिकतम तापमान 39.4°C तक जा सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि देश के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश देखने को मिलेगी। गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ जैसे क्षेत्रों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, कर्नाटक के तटीय इलके, झारखंड, केरल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

कहां-कहां होगी छिटपुट बारिश?

इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, आंध्रप्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।

26 जुलाई को दिल्लीवासियों को गर्मी और बारिश दोनों का सामना करना पड़ सकता है। दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात का तापमान 32.2 डिग्री रहेगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में बारिश की संभावना 82% है और नमी 49% तक पहुंच सकती है। हल्की हवाएं चलेंगी, लेकिन गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी। दिन की शुरुआत साफ आसमान के साथ होने के बाद दोपहर बाद बादल छाने की उम्मीद है और करीब 1.12 मिमी बारिश हो सकती है।

'मेरे दो ही बच्चे थे, भगवान मुझे भी उठा लेता'; झालावाड़ हादसे पर बोली रोती-बिलखती मां