ओडिशा में पारा 46 के पार, भीषण लू चलने की चेतावनी
Heavy Heat in Odisha. ओडिशा के दो शहरों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार रिकार्ड किया गया है।
भुवनेश्वर, जासं। ओडिशा में दिन प्रतिदिन तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी से सामान्य जनजीवन बुरी तरह से त्रस्त हो गया। सुबह आठ बजे से लेकर आधी रात तक उमश भरी गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर दिया। पश्चिम ओडिशा में स्थिति और गंभीर हो गई।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, दो शहरों में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार रिकार्ड किया गया। टिटिलागड़ में तापमान 46.5, बलांगीर में 46.3, तालचेर में 45.7, झारसुगुड़ा में 45.2, संबलपुर में 45.2, चांदबाली में 40.2, सुंदरगढ़ में 43, हीराकुद में 44.2, भवानीपाटना में 44.3, मालकानगिरी में 43, सोनपुर में 44.8, भुवनेश्वर में 39.5 व केन्दुझर में सर्वाधिक 39.7 डिग्री सेल्सियस पारा रेकार्ड किया गया।
तटीय ओडिशा में वायुमंडल में आद्रता 80 से 95 प्रतिशत रहने से लोगों की मुश्किल और बढ़ गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 31 मई तक यही स्थिति जारी रहेगी। पश्चिम ओडिशा में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। हालांकि आगामी 24 घंटे में सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, देवगड़, अनुगुल, बरगड़, सोनपुर, बलांगीर, नुआपड़ा जिला के कुछ जगहों पर भीषण लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई। केन्दुझर, मयुरभंज, बालेश्वर, बौद्ध, कंधमाल, गंजाम एवं कोरापुट जिला के कुछ जगहों पर कालबैशाखी के चलते बवंडर के साथ बारिश होने की सूचना मौसम विभाग की तरफ से दी गई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप