विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से लेकर यूपी-राजस्थान तक हीटवेव का अलर्ट, बिहार समेत इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी; पढ़ें IMD का अपडेट

Published: Thu, 17 Apr 2025 08:45 AM (IST)

दिल्ली NCR समेत देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट है ...और पढ़ें

देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज (फाइल फोटो)
देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है।
  2. मौसम को लेकर IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट।
  3. बिहार समेत कुछ अन्य जगहों पर बारिश के भी आसार हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली NCR समेत देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। कहीं गर्मी से बुरा हाल है तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। उत्तर और पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना है।

दिल्ली NCR के मौसम की अगर बात करें तो आज से लेकर 20 अप्रैल तक लगातार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी। दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार समेत कुछ राज्यों में बारिश 

दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, राजस्थान, यूपी, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में लू की स्थिति रह सकती है। इसके अलावा बिहार समेत कुछ अन्य जगहों पर बारिश के भी आसार हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम इस तरह रहेगा।

17 और 18 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में हीटवेव का अलर्ट है। इसके अलावा गुजरात में भी आज लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। बुधवार को जैसलमेर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि दिन के समय जैसलमेर सबसे गर्म स्थान रहा।

अगले 5 दिन इन राज्यों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल के कुछ स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 18 और 19 अप्रैल को पूरे प्रदेश में भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है।

यह भी पढ़ें: UP Weather News: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 35 से अधिक जिलों में बारिश और आंधी की संभावना; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट