Move to Jagran APP

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बोले, अगले महीने सरकार को 30 करोड़ वैक्‍सीन की खुराक मिलने की उम्मीद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि सितंबर में भारत सरकार को भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित 26 करोड़ वैक्सीन डोज़ मिले। वैक्सीनेशन का कार्य भी लगातार बढ़ रहा है। अगले महीने अक्टूबर में हमें 30 करोड़ से अधिक डोज़ मिलने की संभावना है। उसके बाद प्रोडक्शन और भी बढ़ेगा।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 04:33 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 04:46 PM (IST)
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बोले, अगले महीने सरकार को 30 करोड़ वैक्‍सीन की खुराक मिलने की उम्मीद
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा

 नई दिल्‍ली, एजेंसियां। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि सितंबर में भारत सरकार को भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित 26 करोड़ वैक्सीन डोज़ मिले। वैक्सीनेशन का कार्य भी लगातार बढ़ रहा है। अगले महीने अक्टूबर में हमें 30 करोड़ से अधिक डोज़ मिलने की संभावना है। उसके बाद प्रोडक्शन और भी बढ़ेगा। चौथे क्वार्टर में हम वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम को भी आगे बढ़ाएंगे। चौथे क्वार्टर में हम वैक्सीन मैत्री के तहत दुनिया को भी मदद करेंगे। अगले तीन महीनों में 100 करोड़ से अधिक खुराक मिलेगी। देश में अब तक 81 करोड़ से अधिक खुराक लगाई गई है। पिछली 10 करोड़ खुराक में केवल 11 दिन लगे। हमारे अपने नागरिकों का टीकाकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। 'वैक्सीन मैत्री' के लिए अक्टूबर-दिसंबर में सरप्लस टीकों का निर्यात किया जाएगा। खुद की जरूरतें पूरी करने के बाद कोवैक्‍स (COVAX) में योगदान किया जाएगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि टीकों की अधिशेष आपूर्ति का उपयोग कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक लड़ाई के लिए दुनिया के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए किया जाएगा। कोवैक्‍स का सह-नेतृत्व गेवी, कोवलेशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस इनोवेशन (CEPI) और डब्‍लूएचओ (WHO) कर रहे हैं।

भारत में कोविड टीकों के स्वदेशी अनुसंधान और उत्पादन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों और मार्गदर्शन के कारण है कि भारत एक साथ इतने बड़े पैमाने पर कोविड के टीकों का अनुसंधान और उत्पादन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का टीकाकरण अभियान दुनिया के लिए एक आदर्श रहा है और यह बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.