प्रदूषण से जुड़े स्वास्थ्य बीमा दावे तीन साल में 4.3 गुना बढ़े, दिल्ली पहले नंबर पर
सबसे ज्यादा 8,093 दावे दिल्ली में दर्ज किए गए। इसके बाद पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद का स्थान रहा। टियर-2 ...और पढ़ें

प्रदूषण से जुड़े स्वास्थ्य बीमा दावे तीन साल में 4.3 गुना बढ़े (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
सबसे ज्यादा 8,093 दावे दिल्ली में दर्ज किए गए
78 प्रतिशत दावे हृदय और श्वसन संबंधी बीमारियों के हैं
पीटीआई, नई दिल्ली। प्रदूषण से जुड़े स्वास्थ्य बीमा दावों में पिछले तीन साल में 4.3 गुना वृद्धि हुई है। इनमें से 78 प्रतिशत दावे हृदय और श्वसन संबंधी बीमारियों के हैं। सबसे ज्यादा 8,093 दावे दिल्ली में दर्ज किए गए।
इसके बाद पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद का स्थान रहा। टियर-2 और टियर-3 शहरों को मिलाकर 55 प्रतिशत दावे दर्ज किए गए।
पॉलिसीबाजार की रिपोर्ट के मुताबिक, इन दावों में 31-55 वर्ष की आयु के कामकाजी पेशेवरों की हिस्सेदारी 59 प्रतिशत है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों की हिस्सेदारी 31 प्रतिशत है। 21 से 30 वर्ष के युवाओं के नाम 6.7 प्रतिशत और 20 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के नाम 3.7 प्रतिशत दावे हैं।
इन दावों में कामकाजी पेशेवरों और वरिष्ठ नागरिकों की कुल हिस्सेदारी लगभग 90 प्रतिशत है। प्रदूषण से जुड़े स्वास्थ्य बीमा दावों में मौसमी रुझान भी देखा गया है और सबसे ज्यादा दावे अक्टूबर से मार्च के बीच दर्ज हुए हैं। इस अवधि के दौरान देश के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता बिगड़ जाती है।