500 रुपये से कम के यूपीआई लेनदेन पर अब नहीं मिलेगा SMS अलर्ट, एचडीएफसी बैंक का बड़ा फैसला
एचडीएफसी बैंक 1 जनवरी 2027 से 500 रुपये से कम के यूपीआई लेनदेन के लिए एसएमएस अलर्ट भेजना बंद कर देगा। यह निर्णय आरबीआई के संशोधित दिशानिर्देशों के तहत लिया गया है।

एचडीएफसी बैंक का बड़ा फैसला (File Photo)
HighLights
एचडीएफसी बैंक 500 रुपये से कम यूपीआई लेनदेन के एसएमएस रोकेगा।
यह बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होगा, ईमेल अलर्ट जारी।
आरबीआई के संशोधित इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग दिशानिर्देशों के तहत निर्णय।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। निजी क्षेत्र का एचडीएफसी बैंक एक जनवरी 2027 से 500 रुपये से कम मूल्य वाले यूपीआइ लेनदेन के एसएमएस नहीं भेजेगा। बैंक ने इस संबंध में ग्राहकों को जानकारी देनी शुरू कर दी है।
हालांकि, बैंक सभी मूल्य के यूपीआइ लेनदेन के ई-मेल अलर्ट जारी रखेगा। इलेक्ट्रानिक बैंकिंग लेनदेन अलर्ट के संबंध में आरबीआइ की ओर से जारी संशोधित दिशानिर्देशों के बाद बैंक ने यह फैसला लिया है।
आरबीआई के दिशानिर्देश वाणिज्यिक बैंकों, स्माल फाइनेंस बैंकों, पेमेंट बैंकों, सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर लागू होते हैं।