विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohingya Refugees: गृह मंत्रालय ने नहीं दिया रोहिंग्याओं को फ्लैट देने का निर्देश, कहा- वापसी तक डिटेंशन सेंटर में ही रखे जाएंगे

By Monika MinalEdited By:
Published: Wed, 17 Aug 2022 11:59 AM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 04:14 PM (IST)

देश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली केे बक्करवाला में EWS फ्लैट केंद्र की ओर से दिए जाने वाली ...और पढ़ें

रोहिंग्या शरणार्थियों को रहने के लिए मिलेगा आवास
रोहिंग्या शरणार्थियों को रहने के लिए मिलेगा आवास

 नई दिल्ली, एजेंसी। रोहिंग्याओं को फ्लैट देने वाली बात केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा था जिसका खंडन गृह मंत्रालय की ओर से किया गया है। गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs, MHA) ने बुधवार को बयान जारी कर स्पष्ट किया कि इसने दिल्ली में रोहिंग्या मुस्लिमों को EWS (आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग) फ्लैट देने का कोई निर्देश नहीं दिया था। MHA ने यह भी कहा कि कानून के अनुसार, अवैध रोहिंग्याओं को उनकी वापसी तक डिटेंशन सेंटर में रखा जाए और दिल्ली सरकार इनके मौजूदा लोकेशन को ही डिटेंशन सेंटर घोषित करे। साथ ही मंत्रालय ने दिल्ली सरकार से यह सुनिश्चित कराने को कहा कि अवैध विदेशी अभी जहां रह रहे हैं वहां से कहीं और न जाएं।

दिल्ली सरकार का था नई जगह शिफ्ट कराने का प्रस्ताव

दिल्ली सरकार ने रोहिंग्या मुसलमानों को नई जगह पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद MHA निर्देश दिया है कि रोहिंग्या अपनी मौजूदा जगह पर ही रहें। MHA ने GNCTD को निर्देश दिया है कि अभी जहां अवैध रोहिंग्या शरणार्थी रह रहे हैं उन्हें वहीं रखा जाए क्योंकि MHA इन्हें डिपोर्ट कराने के मसले पर विदेश मंत्रालय के जरिए संबंधित देश से बातचीत कर रही है।

वापसी तक डिटेंशन सेंटर में रहेंगे अवैध विदेशी

गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया है कि कानून के अनुसार अवैध विदेशियों को इनकी वापसी तक डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा। दिल्ली सरकार ने मौजूदा लोकेशन को डिटेंशन सेंटर नहीं घोषित किया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से ऐसा करने का निर्देश दिया गया है।