विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Har Ghar Tiranga: तिरंगे के साथ 5 करोड़ से ज्यादा सेल्फी 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर हुई अपलोड

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Tue, 16 Aug 2022 04:28 AM (IST)

Har Ghar Tiranga पीएम मोदी ने हाल ही में 22 जुलाई को हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की थी ...और पढ़ें

एक बच्ची द्वारा अपलोड की गई फोटो। (एएनआइ)
एक बच्ची द्वारा अपलोड की गई फोटो। (एएनआइ)

नई दिल्ली, एजेंसी। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर पीएम मोदी द्वारा सभी देशवासियों को घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया था। पीएम ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की जिसमें देशवासियों ने जमकर हिस्सा लिया। इसका सबूत यह है कि 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) अभियान की वेबसाइट पर अब तक पांच करोड़ से अधिक तिरंगा सेल्फी अपलोड की जा चुकी हैं। संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को इसे शानदार उपलब्धि करार दिया।

22 जुलाई को पीएम ने किया था आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी साल 22 जुलाई को घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर या लगाकर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया था। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह एक शानदार उपलब्धि है, 'हर घर तिरंगा' वेबसाइट पर पांच करोड़ से अधिक 'तिरंगा' सेल्फी अपलोड की गई हैं। बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव के लिए नोडल मंत्रालय द्वारा संचालित यह सरकार की 'हर घर तिरंगा' पहल थी जो काफी सफल भी हुई है। 

तिरंगा के साथ जुड़ाव बढ़ाने की पहल

इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना था। हर जगह भारतीयों से अनुरोध किया गया था कि वे आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्धता के रूप में अपने घर या अपने कार्यस्थल पर राष्ट्रीय ध्वज लगाएं। 

पहले तिरंगा फहराने की नहीं थी इजाजत

बता दें कि इससे पहले, भारतीय नागरिकों को चुनिंदा अवसरों को छोड़कर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अनुमति नहीं थी। यह कानून उद्योगपति नवीन जिंदल द्वारा एक दशक की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद बदल गया। 23 जनवरी, 2004 के सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले में घोषित किया गया कि राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान और गरिमा के साथ स्वतंत्र रूप से फहराने का अधिकार एक भारतीय नागरिक का मौलिक अधिकार है। हर घर तिरंगा अभियान के लिए केंद्र और पीएम मोदी की सराहना करते हुए नवीन जिंदल ने प्रत्येक भारतीय से 'हर दिन तिरंगा' को अपना आदर्श बनाने की अपील की थी।