Move to Jagran APP

आज से होने जा रहे हैं ये 10 बड़े बदलाव, यहां जानें क्या होगा सस्ता और महंगा

नए साल का आगाज होने के साथ ही एक जनवरी 2020 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जिनका असर आपकी जिंदगी पर होगा। यहां ले हर उस बदलाव की अपडेट

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 31 Dec 2019 03:06 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 09:16 AM (IST)
आज से होने जा रहे हैं ये 10 बड़े बदलाव, यहां जानें क्या होगा सस्ता और महंगा

नई दिल्ली, एजेंसी।  साल बदलने के साथ ही हम सभी की जिंदगी में कुछ ना कुछ बदलता जरुर है। आज (1 जनवरी 2020) से सिर्फ तारीख ही नहीं, बल्कि कुछ नियम भी बदलने वाले हैं। जिनके बारे में आपको जानकारी होना बेहद जरुरी है। क्योंकि इनका असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। चलिए तो हम आपको अपडेट कर देते हैं कि आज से क्या-क्या बदल रहा है। 

loksabha election banner

बंद होने जा रही है सबका विश्वास स्कीम 

एक जनवरी 2020 से सबका विश्वास स्कीम बंद होने जा रही है। जानकारी के लिए बता दें कि वित्त वर्ष 2019-20 के आम बजट में सरकार ने सबका विश्वास स्कीम की शुरुआत की थी। दरअसल, वित्त मंत्रालय ने Indirect tax के विवादों का निपटारा करने के लिए योजना बनाई थी। इस योजना की अवधि 31 दिसंबर 2019 को समाप्त हो जाएगी।

   

आधार का पैन से लिंक होना अनिवार्य 

एक जनवरी से सबसे बड़ा बदलवा ये होना जा रहा है कि अब से आपको पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य है। क्योंकि ऐसा ना होने पर 31 दिसंबर 2019 के बाद से 1 जनवरी 2020 से आपका पैन कार्ड काम करना बंद कर देगा। अब यदि ऐसा होता है तो आपको इनकम टैक्स निवेश और लोन आदि से जुड़ा कोई भी काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

डेबिट कार्ड हो जाएगा बंद 

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को मैग्नेचिक स्ट्रिप डेबिट कार्ड ईएमवी चिप और पिन बेस्ड कार्डस में बदलाव करने के लिए कहा है। बैंक ने डेबिट कार्ड बदलने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2019 है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका कार्ड बंद हो जाएगा। बैंक से कार्ड बदलने की आंतिम तारीख 31 दिसंबर 2019 है। 

इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़े नियमों में होगा बदलाव

इसी के साथ एक फरवरी 2020 से इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़े नियम बदल जाएंगे। IRDA ने इसके लिए पहले ही बीमा कंपनियों को आदेश जारी कर दिए हैं। ये चेंज लिंक्ड, नॉन लिंक्ड जीवन बीमा पॉलीसी में किया जाएगा। आपको बता दें कि जैसे ही ये लागू होगा इसी के साथ पॉलिसी का प्रीमियम महंगा हो जाएगा और गारंटीड रिटर्न कम हो जाएगा। इतना ही नहीं पॉलीसी मैच्योरिटी पर पैसे निकालने की सीमा 33% से बढ़ाकर 60% होनी संभव है।  

 

महंगी हो जाएंगी गाड़ियां 

एक साल से गाड़ियां महंगी होने जा रही है। दरअसल, सभी ऑटो कंपनियां कीमतें बढ़ाने वाली है। दरअसल, कंपनियां BS-VI लागत में बढ़ोतरी की वजह से कीमतें बढ़ा रही है। मारूती और टाटा मोटर्स ने पहले ही इस बारे में एलान कर दिया है। हालांकि, इसकी एक वजह डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी भी है।  

इलेक्ट्रीक एप्लाइंस हो जाएंगे महंगे

नए साल में  AC, फ्रिज 6000 रुपए तक महंगे हो जाएंगे। साथ ही 5 स्टार एसी फ्रिज की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी। बता दें कि नए एनर्जी लेवलिंग नॉर्म्स लागू होने की वजह से इनकी कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। 

फास्टैग होगा जरुरी

हाल ही में सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर डिजिटल तरीके से टोल इक्टठा करना शुरु किया है। नए साल में 15 जनवरी 2020 से सभी गाड़ियों पर फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा। हाईवे से गुजरने वाले सभी वाहनों पर फास्टैग जरुरी होगा। बता दें कि फास्टैग लेन से सिर्फ वहीं गाड़ियां गुजरेंगी जिनमें फास्टैग लगा होगा। बाकी गाड़ियों को दोगुना पैसे का भुगतान करना पड़ेगा।

   

गहने खरीदने के नियमों में होगा बदलाव

गहने खरीदने के नियमों में भी बदलाव होने की संभावना है। नए साल में सोने की खरीदारी से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकता है। ऐसे माना जा रहा है कि सरकार नए साल में गहनों की हॉलमार्किंग जरुरी कर सकती है। पूरे देश में ये नया नियम 15 जवनरी 2021 से लागू हो जाएगा। हालांकि, अभी ज्वैलर्स की मर्जी है कि वह हॉलमार्क लगाना चाहे या नहीं। यदि सरकार इसे अनिवार्य करती है तो ऐसा करना सभी ज्वैलर्स के लिए जरुरी हो जाएगा। 

सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम में बदलाव

सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम में  60 की उम्र में रिटायर होने वाला व्यक्ति निवेश कर सकता है। ये खाता 5 साल में मैच्योर हो जाता है। इस कारण अब पांच साल से पहले पैसे निकालना मुमकिन नहीं है। बता दें कि इसमें FD से ज्यादा ब्याज मिलता है। 

एक राष्ट्र एक राशन कार्ड 

साल 2020 में एक जून से एक राष्ट्र एक राशन कार्ड का स्टैंडर्ड फॉर्मेट तैयार किया है। इस योजना के अनुसार, एक जगह से दूसरी जगह जाने पर लाभ पाने के लिए नए राशन कार्ड की जरुरत नहीं होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.