विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आंध्र प्रदेश : कुरनूल जिले में क्षतिग्रस्त की गई हनुमान की मूर्ति, मामला दर्ज

By Neel RajputEdited By:
Published: Thu, 24 Sep 2020 07:58 AM (GMT+05:30)

पुलिस द्वारा जानकारी दी गईहै कि मंगलवार देर रात को कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने मूर्ति तोड़कर उसे दूसरे स्थान पर ...और पढ़ें

कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने आंध्र प्रदेश में हनुमान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया है (ANI)
कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने आंध्र प्रदेश में हनुमान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया है (ANI)

कुरनूल, एएनआइ। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के पट्टिकोंडा शहर के पास बुधवार को हनुमान की एक मूर्ति क्षतिग्रस्त पाई गई। पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है कि मंगलवार देर रात को कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने मूर्ति तोड़कर उसे दूसरे स्थान पर रख दिया। पुलिस द्वारा उस क्षेत्र की सीसटीवी फुटेज की भी जांच की गई है लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ।

पेटीकोंडा सर्कल इंस्पेक्टर आदिनारायण रेड्डी ने कहा, "राष्ट्रीय राजमार्ग के पास के पेटिकोंडा शहर के बाहरी इलाके में एक साल पहले एक हनुमान की मूर्ति स्थापित की गई थी।" उन्होंने आगे बताया, "मंगलवार देर रात, कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने मूर्ति को तोड़ दिया, इसे अपने स्थान से हटा दिया और इसे दूर फेंक दिया। क्षेत्र में कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। हमने कुछ दूरी पर सीसीटीवी कैमरों में फुटेज की जांच की है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।" भारतीय दंड संहिता की धारा 295, 295 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि हाल ही में आंध्र प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीन प्रस्ताव पारित किए गए हैं जिसमें से एक प्रस्ताव हिंदू मंदिरों और हिंदुओं की भावनाओं पर हमले से जुड़ा है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को आंध्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्वी गोदावरी जिले में राज्य के नागरिक आपूर्ति मंत्री कोडाली श्री वेंकटेश्वर का पुतला जलाया था। गौरतलब है कि मंत्री ने एक क्षेत्रीय टीवी चैनल से बात करते हुए कहा था कि दुर्गा मंदिर के रथ से चांदी के शेरों की चोरी पर इतना उपद्रव क्यों होता है?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।