विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Halloween Day की अजीब मान्यता: बुरी शक्तियों से बचने के लिए पहनते हैं डरावने कपड़े, आइए जानें पूरी परंपरा

By Jagran NewsEdited By: Kamal Verma
Published: Sun, 30 Oct 2022 10:55 AM (IST)Updated: Sun, 30 Oct 2022 11:08 AM (IST)

Halloween Day ऐसी मान्‍यता है कि इस दिन धरती पर बुरी आत्‍माओं का वास होता है जो लोगों को परेशान करती हैं। इनसे बचने के लिए जगह-जगह आग जलाकर उसमें हड्डियां डाली जाती हैं। इसके अलावा भूतिया रंग-रूप बनाकर बुरी आत्‍माओं से बचा जाता है।

बुुरी आत्‍माओं से बचने के लिए मनाया जाता है Halloween Day
बुुरी आत्‍माओं से बचने के लिए मनाया जाता है Halloween Day

नई दिल्‍ली (आनलाइन डेस्‍क)। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में Halloween नाइट स्‍पाट पर हुई भगदड़ से हर कोई दुखी है। किसी भी पर्व के मौके पर इस तरह की घटनाएं झकझोरने के लिए काफी होती हैं। हैलोवीन का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में कुछ भूतिया चेहरे सामने आने लगते हैं। यही वजह है कि हैलोवीन डे जैसे त्‍योहार को हम भूतों से जोड़ने लग जाते हैं। लेकिन क्‍या आप इसको मनाने के पीछे ही वजह जानते हैं। यदि नहीं तो हम इसके बारे में बताते हैं। Halloween day दरअसल, हर वर्ष 31 अक्‍टूबर को आल हैलोज डे की पूर्व संध्‍या पर मनाया जाता है।

किनका पर्व है Halloween 

ये यूं तो ईसाइयों का पर्व है लेकिन बदलते समय के साथ ये क्षेत्रों और धर्मों की सीमाओं को तोड़कर काफी आगे बढ़ चुका है। यही वजह है कि दुनिया के कई शहरों में इसको मनाने के लिए लोग एकत्रित होते हैं। चेहरे पर डरावने मास्‍क लगाए और भूतिया कपड़े पहने ये लोग सड़कों पर भी दिखाई देते हैं। भारत में भी इसको लेकर चलन बढ़ रहा है। कोरोना महामारी से उबर रही दुनिया के लिए ये वर्ष एक बार फिर से मिलकर त्‍योहारों को सेलिब्रेट करने का मौका लेकर आया है। यही वजह है कि सियोल में इसको लेकर कापाफी संख्‍या में लोग जमा हुए थे।

कहांं से हुई शुरुआत और क्‍या होती है थीम 

ये पर्व मुख्‍य रूप से अमेरिका, इंग्‍लैंड और यूरोपीय देशों में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत आयरलैंड और स्‍काटलैंड से हुई थी। इस दौरान होने वाली गतिविधियों में ट्रिक, अजीबो-गरीब कास्‍ट्यूम पार्टी, कद्दू को अजीब शेप में तराशना, खेल या हैलोवीन थीम की फिल्‍मों का मजा लेना शामिल है। हैलोवीन दरअसल, आत्‍माओं को समर्पित है। पूर्वजों की आत्‍माओं की शांति के लिए ये त्‍योहार मनाया जाता है। इसको आल हैलोस ईव, आल हैलोस ईवनिंग, आल हैलोवीन और आल सैंट्स ईव के नाम से भी मनाया जाता है।

धरती पर आती हैं आत्‍माएं

ये पर्व करीब 2000 वर्षों से यूरोप में मनाया जा रहा है। ये एक प्रोचीन सेल्टिक पर्व है जिसको सिम्‍हैन कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन आत्‍माएं धरती पर आती हैं और इंसानों को उनसे परेशानी होती है। इन बुरी आत्‍माओं से बचने के लिए लोग इनका ही वेष बनाकर इन्‍हें अपने से दूर करते हैं। इन बुरी आत्‍माओं को दूर भगाने के लिए जगह जगह आग जलाई जाती हैं और उनमें जानवरों की हड्डियां फेंकी जाती हैं। इस पर्व को लेकर विभिन्‍न देशों में अलग-अलग कहानियां भी प्रचलित हैं।

31 अक्‍टूबर को ही क्‍यों मनाया जाता है Halloween

31 अक्‍टूर सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है। इस तरह से ये सेल्टिक लोगों के लिए नए वर्ष की शुरुआत के रूप में भी मनाया जाता है। आल सेंट्स डे से पहले हैलोस ईव होती है, जिसमें पूजा की जाती है। समय के साथ इसमें भी कुछ बदलाव हुआ है और आल सेंट्स डे और हैलोवीन को एक ही दिन मनाया जाने लगा।

कैसे मनाते हैं Halloween 

कई जगहों पर लोग इस दिन जैक ओ लैंटर्न बनाते हैं। कद्दू को अलग-अजग शक्‍लों में काटकर इसमें मोमबत्‍ती जलाकर इसको पेड़ों पर लटका दिया जाता है। बाद में इसको जमीन में गाड़ दिया जाता है। अजीबो-गरीब कपड़ों में लोग एक दूसरे के घरों में जाकर कैंडी, चाकलेट भी बांटी जाती है। ई जाती है। कर सजाया जाता । एप्‍पल बोबिंग इस दिन खेला जाने वाला सबसे प्रमुख खेल होता है। इसमें एक टब में एप्‍पल डाले जाते हैं फिर मुंह से इनको बाहर फेंका जाता है। जो पहले ये कर लेता है वो जीत जाता है।  

PTI Long March: लान्ग मार्च से गायब हुए इमरान खान तो उठने लगे सवाल, पीटीआई चीफ ने कुछ यूं दिया जवाब

नाथद्वार के भगवान शिव के अलावा जानें- देश में कहां-कहां स्थित हैं विशाल प्रतिमाएं, देश की एकता का हैं प्रतीक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।