Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Hajj Pilgrims Death: हज यात्रा पर गए कितने भारतीयों की हुई मौत? विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 05:19 PM (IST)

    सऊदी अरब के मक्का में हज पर गए 98 भारतीयों की मौत हो गई है। शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस साल भारत से एक लाख 75 हजार लोग हज के लिए मक्का गए हैं। इनमें से अब तक 98 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि ये मौतें प्राकृतिक कारणों पुरानी बीमारियों और वृद्धावस्था के कारण हुई हैं।

    Hero Image
    सऊदी अरब के मक्का में हज पर गए 98 भारतीयों की मौत हो गई है।

    एएनआई, नई दिल्ली। सऊदी अरब के मक्का में हज पर गए 98 भारतीयों की मौत हो गई है। शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टी की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस साल भारत से एक लाख 75 हजार लोग हज के लिए मक्का गए हैं। इनमें से अब तक 98 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय ने कहा है कि ये मौते प्राकृतिक कारणों, पुरानी बीमारियों और वृद्धावस्था के कारण हुई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें अराफात के दिन 6 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 4 की जान दुर्घटना की वजह से हुई है। पिछले साल हज में मरने वाले भारतीयों की संख्या 187 थी।