यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haj Yatra 2023: पहली बार बिना महरम के हज यात्रा पर गई महिलाएं, पीएम मोदी को कहा शुक्रिया
Haj Yatra 2023 अब हज यात्रा के लिए महिलाएं अकेले यात्रा कर सकती हैं। बिना महरम के देशभर से यात्रा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एजेंसी। Haj Yatra 2023: अब हज यात्रा के लिए महिलाएं अकेले यात्रा कर सकती हैं। यह सभी महिलाएं बिना महरम यानी पति या किसी भी पुरुष जो उनके रक्त संबंधी हो, उनके बिना यात्रा करेंगी। देशभर में इसको लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। बिना महरम के देशभर से यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या में चार हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह सभी महिलाएं हज यात्रा के लिए अकेले ट्रेवल करेंगी।
दिल्ली से बिना महरम के जा रही 39 महिलाएं
केवल दिल्ली से 39 महिलाएं हज यात्रा के लिए अकेले रवाना होगी। यह सभी महिलाएं पहली बार बिना महरम के यात्रा करेंगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर हज के लिए इन यात्रियों का एक समूह रवाना हो गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने महिलाओं के इस जत्थे को रवाना किया।
मोदी सरकार में महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर
केंद्रीय राज्य मंत्री लेखी ने महिलाओं के समूह को रवाना करते हुए कहा कि मोदी सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। घरों से अकेले बाहर निकल रही हैं। हज यात्रा के लिए हमेशा महरम का होना आवश्यक होता था, बिना उसके महिलाएं अकेले हज के लिए यात्रा नहीं कर सकती थी।
लेकिन, अब यह सभी महिलाएं अकेले हज की यात्रा के लिए रवाना हो रही है, जोकि एक एतिहासिक कदम है। लेखी ने आगे बताया कि महिला यात्रियों के जत्थे को लेकर काफीसकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही हैं। सऊदी एयरलाइंस द्वारा पहली बार हज यात्रा के लिए महिलाओं को रवाना करने का ये ऑपरेशन सफल माना जा रहा है।
क्या-क्या मिलेंगी महिलाओं को सुविधाएं?
लेखी ने बताया कि हज यात्रा के दौरान महिलाओं को वो सारी सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे उन्हें कोई परेशानी का समाना न करने पड़े। पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती के अलावा महिलाओं की फिटनेस ट्रेनिंग का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सऊदी में न महिलाओं के रहने और ठहरने का भी पूरा इतंजाम किया गया है।
इमरजेंसी या तबीयत बिगड़ने जैसे हालात को देखते हुए महिलाओं के लिए दवाइयों और स्वास्थ्य सेवाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। हज यात्रा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है। अकेले यात्रा कर रही इन महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
महिलाओं ने जताई खुशी
पहली बार बिना महरम के यात्रा करने पर सभी महिलाओं ने खुशी जताई है। दिल्ली से 39, उत्तर प्रदेश के आगारा से 4 महिलाएं यात्रा कर रही है। सभी महिलाओं ने मोदी सरकार के इस फैसले को सराहनीय बताया है। यह पहली बार है जब सभी महिलाएं हज के लिए अकेले यात्रा कर रही है।
