विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वच्छ सर्वेक्षण में बदला अंकों का गणित: वाटर प्लस और गारबेज फ्री सर्वे होते तो इंदौर को मिलते पूरे 100 फीसदी अंक

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:21 AM (GMT+05:30)

इंदौर के पिछड़ने के जो कारण सामने आ रहे हैं, उनके बारे में बताया गया है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में ...और पढ़ें

वाटर प्लस और गारबेज फ्री सिटी सर्वे होते तो इंदौर को मिल सकते थे शत-प्रतिशत अंक

वाटर प्लस और गारबेज फ्री सिटी सर्वे होते तो इंदौर को मिल सकते थे शत-प्रतिशत अंक

HighLights

  1. वाटर प्लस और गारबेज फ्री सिटी सर्वे होते तो इंदौर को मिल सकते थे शत-प्रतिशत अंक

  2. इस बार 12500 नहीं, 10500 अंकों का हुआ था स्वच्छ सर्वेक्षण

जेएनएन, इंदौर। स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार इंदौर के पिछड़ने को लेकर अब चिंतन का दौर शुरू हो गया है। जिस शहर ने स्वच्छता में नंबर वन की पहचान बनाई, वह यदि पिछड़ा है तो इसके कुछ कारण हैं।

बताया गया कि स्वच्छ सर्वे 12500 अंकों का होना था, लेकिन ऐन वक्त पर इसमें बदलाव करते हुए इसे 10500 का कर दिया गया। वाटर प्लस और गारबेज फ्री सिटी सर्वे के दो हजार अंक निर्धारित थे, लेकिन ये दोनों सर्वे करवाए ही नहीं जा सके। ये दोनों सर्वे होते तो इंदौर को इनमें शत प्रतिशत अंक मिलने का अनुमान था।

इंदौर के पिछड़ने के जो कारण सामने आ रहे हैं, उनके बारे में बताया गया है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में दस्तावेजीकरण के साथ-साथ नवाचार का महत्व होता है, लेकिन पिछले कुछ समय से इंदौर शहर में कोई नवाचार नहीं हुआ। इसी तरह विजिबल क्लीननेस (दृश्यमान स्वच्छता) श्रेणी में भी शहर पिछड़ा।

सर्वे टीम ने जब इंदौर में दिखाई देने वाली स्वच्छता का आकलन किया तो वे औचक निरीक्षण पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे। इस दौरान कई क्षेत्रों में सड़कों पर कचरा पड़ा था।

स्वच्छता जन-जागरूकता में भी इंदौर का प्रदर्शन कमजोर रहा। वहीं, प्रयुक्त जल प्रबंधन को लेकर इंदौर में अब भी बहुत काम करने की संभावना महसूस की जा रही है। कारण यह कि प्रयुक्त जल को फिलहाल बगीचों, निर्माण में शत प्रतिशत इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।