विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुवाहाटी में शादीशुदा महिला के टुकड़े-टुकड़े कर नाले में फेंका, 10 साल के अफेयर के बाद प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:51 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2026 08:52 AM (IST)

गुवाहाटी में 10 साल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बाद एक महिला की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को ...और पढ़ें

गुवाहाटी में शादीशुदा महिला के टुकड़े-टुकड़े कर नाले में फेंका(फोटो: सोशल मीडिया)

गुवाहाटी में शादीशुदा महिला के टुकड़े-टुकड़े कर नाले में फेंका(फोटो: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. गुवाहाटी में 10 साल के अफेयर के बाद महिला की हत्या।

  2. आरोपी प्रदीप ताये ने धारदार हथियार से हमला कर मारा।

  3. शव नाले में फेंका, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम के गुवाहाटी में एक विवाहित महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

आरोपी और मृतका के बीच पिछले लगभग 10 वर्षों से अफेयर चल रहा था। महिला की हत्या 1 नवंबर को की गई थी और वारदात के छह दिन बाद उसका शव बरामद हुआ।

किराएदार के तौर पर एक ही परिसर में रहते थे दोनों

आरोपी की पहचान धेमाजी निवासी प्रदीप ताये के रूप में हुई है, जो गुवाहाटी के खानापारा इलाके में ड्राइवर का काम करता था। पुलिस के अनुसार, प्रदीप का 35 वर्षीय जीना बैश्य के साथ करीब एक दशक से संबंध था।

दोनों एक ही आवासीय परिसर में किराएदार के रूप में रह रहे थे। हाल के दिनों में दोनों के बीच आपसी विवाद बढ़ने लगे थे, जिसके चलते दोनों के परिवारों के बीच भी तनाव पैदा हो गया था।

सुनसान जगह ले जाकर धारदार हथियार से किया हमला

जांच अधिकारियों के मुताबिक, प्रदीप 1 नवंबर को जीना को अपनी गाड़ी में बाहर ले गया था। उसने उसी दिन बेलटोला इलाके से एक दाव खरीदा था और उसे गाड़ी में छिपाकर रखा हुआ था। रात करीब 8 बजे वह महिला को खानापारा स्थित गणेश मंदिर के पास एक सुनसान जगह पर ले गया।

वहां उसने हथियार से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने शव को पास के नाले में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया।

नाले से शव बरामद होने के बाद हुई पहचान

घटना के छह दिन बाद, यानी 7 नवंबर को पुलिस ने खानापारा के नाले से अज्ञात शव बरामद किया। शिनाख्त के बाद मृतका के पति जीतू भुइया ने उसी रात वशिष्ठ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की और कड़ियों को जोड़ते हुए 8 नवंबर की रात मुख्य आरोपी प्रदीप ताये को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

आरोपी ने कबूला जुर्म

वशिष्ठ पुलिस थाने के प्रभारी कपिल पाठक ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अब तक की जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता के सबूत नहीं मिले हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को अदालत में पेश करने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।