Move to Jagran APP

गुजरात की सियासी जंग का फैसला आज

भाजपा ने अहमद पटेल के खिलाफ कांग्रेस के ही बागी नेता बलवंत सिंह राजपूत को उतारकर चुनाव को रोमांचक बना दिया है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Mon, 07 Aug 2017 10:24 PM (IST)Updated: Mon, 07 Aug 2017 10:24 PM (IST)
गुजरात की सियासी जंग का फैसला आज
गुजरात की सियासी जंग का फैसला आज

शत्रुघ्न शर्मा, अहमदाबाद। गुजरात में कई सप्ताह से जारी राजनीतिक जंग का फैसला आज हो जाएगा। राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले मतदान में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल, दोनों की साख दांव पर लगी है। मंगलवार शाम तक पता चल जाएगा कि शाह अपनी व्यूह रचना में सफल रहे या पटेल तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्यसभा पहुंचने में कामयाब हो गए।

loksabha election banner

वैसे तो अमित शाह खुद भी चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन, उनका और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का चुनाव जीतना तय है। इस चुनाव के जरिये भाजपा अध्यक्ष पहली बार संसद पहुंच रहे हैं। भाजपा ने तीसरी सीट के लिए अहमद पटेल के खिलाफ कांग्रेस के ही बागी नेता बलवंत सिंह राजपूत को उतारकर चुनाव को रोमांचक बना दिया है। गुजरात में लगभग दो दशक बाद राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

इसमें पांचवीं बार राज्यसभा पहुंचने की कवायद में जुटे पटेल के लिए भाजपा ने मुश्किल खड़ी कर दी है। दो विधायकों वाली राकांपा ने भाजपा उम्मीदवार को वोट देने का फैसला किया है। इससे भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के छह विधायकों ने पार्टी और विधानसभा से त्यागपत्र दे दिया। पार्टी छोड़ चुके वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला के समर्थक कई नेता तो भाजपा में भी शामिल हो गए। इससे कांग्रेस की उम्मीद कमजोर होती गई। पार्टी को अपने 44 विधायकों को कांग्रेस में बनाए रखने के लिए बेंगलुरु भेजना पड़ गया।

बेंगलुरु के ईगलटन रिजॉर्ट में करीब 10 दिन बिताकर लौटे कांग्रेस विधायक अब आणंद के निजानंद रिजॉर्ट में भेज दिए गए हैं। कांग्रेस अपने विधायकों को अकेले छोड़ने से डर रही है कि कहीं भाजपा उनको अपने पाले में नहीं कर ले। कांग्रेस प्रत्याशी अहमद पटेल को अब भी भरोसा है कि वाघेला अपना वादा निभाएंगे और उन्हें ही मत देंगे।

 कांग्रेस को पार्टी में टूट का डर

--राज्यसभा चुनाव में पटेल की जीत के लिए जरूरी 45 मत कांग्रेस के पास हैं। इसके अलावा उन्हें जदयू और एक निर्दलीय मत का भी भरोसा है।

--कांग्रेस को अपनी पार्टी में टूट का डर है। रक्षाबंधन पर भी उन्हें आणंद में रखा गया। कांग्रेस विधायक मतदान के बाद ही रक्षाबंधन मना पाएंगे।

--राकांपा ने भाजपा को वोट देने का फैसला किया है। दूसरी तरफ, भाजपा के बागी नलिन कोटडिया ने अहमद पटेल को वोट देने का एलान किया है।

--अहमद पटेल ने भाजपा पर कांग्रेस विधायकों को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सरकार पर अपनी निगरानी का भी आरोप लगाया।

 चुनाव का गणित

 गुजरात विधानसभा सदस्य संख्या 182

कांग्रेस के 6 सदस्यों के इस्तीफे के बाद 176

विधायकों की संख्या

121 : भाजपा

51 : कांग्रेस

2 : राकांपा

1 : जदयू

1 : निर्दलीय

चुनाव में जीत के लिए चाहिए 45 मत

 यह भी पढ़ें: पीएम मोदी और शाह का तरीका अलग, संकट में कांग्रेस का अस्तित्व: रमेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.