Move to Jagran APP

CAB Protest: गुजरात, तमिलनाडु में सैकड़ों उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज, जानिए बाकी राज्यों का हाल

महाराष्ट्र में कई जगहों पर प्रदर्शन मंगलुरु में कफ्र्यू के बाद नियंत्रण में रहे हालात। केरल में हाईवे जाम करने और बसों को रोकने की कोशिश पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

By Manish PandeyEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 11:03 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 11:03 PM (IST)
CAB Protest: गुजरात, तमिलनाडु में सैकड़ों उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज, जानिए बाकी राज्यों का हाल
CAB Protest: गुजरात, तमिलनाडु में सैकड़ों उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज, जानिए बाकी राज्यों का हाल

अहमदाबाद, पीटीआइ। गुजरात और तमिलनाडु में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के नाम पर उपद्रव करने वाले सैकड़ों लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। गुजरात पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र रचने और दंगा करने के मामले में 3022 पर लोगों पर एफआइआर दर्ज की है। तमिलनाडु में भी 600 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

गुरुवार को गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत कई अन्य राज्यों में भी सीएए के विरोध में प्रदर्शन हुआ। कुछ जगहों पर पत्थरबाजी और छिटपुट हिंसा हुई, लेकिन कहीं से बड़ी हिंसा की खबर नहीं आई। वडोदरा में मस्जिद के बाहर एहतियातन वीडियोग्राफी कर रहे पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी हुई। पुलिस ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस बीच हिंसा में घायल हुए एक पुलिसकर्मी की फोटो ट्विटर पर खूब वायरल हुई।

पत्थरबाजी में सात पुलिसकर्मी घायल

महाराष्ट्र में भी कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुआ। मुंबई में हरी मस्जिद के बाद हजारों लोगों की भीड़ ने प्रदर्शन किया। बीड और परभनी इलाकों में पत्थरबाजी में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। भिवंडी एवं ठाणे में भी कई जगहों पर प्रदर्शन हुए। पुणे में 10 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ ने प्रदर्शन किया।

हाईवे जाम, बस रोकने की कोशिश

केरल में भी कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने सीएए के विरोध में प्रदर्शन किया। कई जगहों पर हाईवे जाम करने और बसें रोकने की कोशिश हुई। यहां कुछ वीडियो में प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस बल प्रदर्शन करती भी दिखाई दी है।

कांग्रेस शासित राज्यों में नहीं होगा लागू 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि असंवैधानिक सीएए को कांग्रेस शासित राज्यों में नहीं लागू होने दिया जाएगा। कर्नाटक में भी मंगलुरु एवं कुछ अन्य जिलों में प्रदर्शन हुआ। यहां पुलिस ने कुछ संवाददाताओं और कैमरामैन को हिरासत में ले लिया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। मंगलुरु में क‌र्फ्यू के बाद हालात सामान्य रहे। बेंगलुरु में भी हालात नियंत्रित हो गए हैं। तेलंगाना में ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में नमाज के बाद पुलिस ने एहतियातन कई लोगों हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

ओवैसी ने की हिंसा की निंदा

इस बीच, एआइएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध के नाम पर हो रही हिंसा की निंदा की है। उन्होंने केंद्र सरकार से सीएए को लेकर फैले भ्रम पर सफाई देने को भी कहा। विरोध की हवा केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में भी पहुंच गई। यहां पुडुचेरी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स काउंसिल ने विरोध स्वरूप 23 दिसंबर को होने जा रहे दीक्षा समारोह के बहिष्कार का एलान किया है।

भाजपा ने समर्थन में निकाली रैली

तमिलनाडु में भाजपा की राज्य इकाई ने सीएए के समर्थन में रैली निकाली और मुस्लिमों को भ्रमित करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एच राजा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने सीएए लाकर बहुत अच्छा काम किया है। कांग्रेस और डीएमके बेचैन हैं और मुस्लिम समुदाय व छात्रों को बरगलाकर फायदा उठाना चाह रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.