Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Gujarat CM Oath Taking Ceremony: भूपेंद्र पटेल के शपथग्रहण समारोह में पहुंचे दिग्गज, पीएम मोदी, शाह समेत कई नेताओं ने की शिरकत

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर में हुआ। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह के अलावा तमाम नेता शपथ ग्रहण समारोह में शरीक हुए।

By Manish NegiMon, 12 Dec 2022 03:03 PM (IST)
News Article Hero Image

Bhupendra Bhai Patel Oath Taking Ceremony गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात में नई सरकार का गठन हुआ। भूपेंद्र पटेल ने लगातार दूसरी बार राज्य के सीएम पद की शपथ ली है। भूपेंद्र पटेल के साथ कई विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। शपथग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के खाते में सिर्फ 17 सीटें ही आई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की।

Gujarat CM Swearing-In Updates:

12 Dec 20222:29:56 PM
पुरुषोत्तम सोलंकी भी बने मंत्री

भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम सोलंकी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उनके अलावा मदनभाई, मुकेशभाई पटेल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

12 Dec 20222:18:24 PM
ये विधायक भी बने मंत्री

कुबेरभाई डिंडोर, राघवजी पटेल, भानुबेन बाबरिया, कुंवरजी बावलिया, हर्ष संघवी और जगदीश विश्वकर्मा को भी राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।
/

12 Dec 20222:13:35 PM
विधायक ले रहे मंत्री पद की शपथ

भूपेंद्र पटेल ने सीएम पद की शपथ ले ली है। अभी विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। राज्यपाल ने विधायक मोहनलाल देसाई, ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, चंदन सिंह राजपूत को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

12 Dec 20222:09:57 PM
भूपेंद्र पटेल ने ली सीएम पद की शपथ

भूपेंद्र पटेल ने सीएम पद की शपथ ले ली है। भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार गुजरात के सीएम बन गए हैं।
/

12 Dec 20221:54:39 PM
थोड़ी देर में Oath Ceremony

भूपेंद्र पटेल का शपथग्रहण समारोह शुरू हो रहा है। मंच पर अमित शाह, स्मृति ईरानी के अलावा कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।

12 Dec 20221:29:50 PM
भाजपा की जीत पर Smriti Irani की प्रतिक्रिया

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वोट के माध्यम से गुजरात की जनता ने इतना बड़ा सम्मान किया है, इसके लिए मैं जनता का शुक्रिया अदा करती हूं।

12 Dec 20221:20:43 PM
Smriti Irani पहुंचीं गुजरात

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने अहमदाबाद पहुंची हैं।
/

12 Dec 20221:09:28 PM
Pramod Sawant ने दी जीत की बधाई

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी गांधीनगर में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच चुके हैं। सावंत ने कहा कि पहली बार गुजरात में भाजपा को इतनी बड़ी जीत मिली है। मैं गुजरात के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

12 Dec 20221:07:07 PM
भाजपा की रिकॉर्ड जीत- अठावले

यह रिकॉर्ड जीत है। 2024 में NDA की 400 से ज्यादा सीटें आएगी और नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे: गुजरात मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

12 Dec 20221:02:39 PM
Oath Ceremony में पहुंचे जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। नड्डा गांधीनगर पहुंच चुके हैं।

गुजरात: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भूपेंद्र पटेल के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधीनगर पहुंचे। pic.twitter.com/PBQzDLUKJ1

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 12, 2022
12 Dec 20221:00:27 PM
कर्नाटक के सीएम गांधीनगर पहुंचे

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई गांधीनगर पहुंच चुके हैं। बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक में भी गुजरात की तरह दोहराया जाएगा। गुजरात की जीत ने पूरे देश में एक संदेश दिया है।

12 Dec 202212:43:22 PM
संभावित मंत्रियों की लिस्ट

ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, राघवजी पटेल, मुलुभाई बेरा, पुरुषोत्तम सोलंकी, कुंवरजी बावलिया, कुबेर डिंडोर, बलवंत सिंह राजपूत, जगदीश पांचाल, मुकेश पटेल और हर्ष सांघवी।

12 Dec 202212:29:10 PM
विजय मुहूर्त में शपथ लेंगे Bhupendra Patel

भूपेंद्र पटेल गुजरात के सीएम पद के तौर पर 12 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 58 मिनट से 2 बजकर 40 मिनट तक विजय मुहूर्त में शपथ लेंगे। यह मुहूर्त शपथ ग्रहण के लिए शुभ माना जाता है।

12 Dec 202212:08:52 PM
Hardik Patel का बयान

मैं युवा विधायक हूं। मैं सिर्फ पार्टी के लिए काम करने में विश्वास रखता हूं। कैबिनेट में कौन रहेगा, कौन नहीं, इसका फैसला पार्टी करेगी। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे मैं खुशी-खुशी स्वीकार करूंगा- हार्दिक पटेल

12 Dec 202211:53:18 AM
Oath Ceremony में पहुंचीं अनुप्रिया पटेल

सातवीं बार गुजरात में भाजपा की सरकार बनी हैं, यह एक ऐतिहासिक जीत है। इससे राज्य के मूड पर प्रभाव पड़ा है। मुझे पूरा विश्वास है कि 2024 में भी बेहतरीन प्रदर्शन होगा: केंद्रीय मंत्री और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल

12 Dec 202211:32:05 AM
Oath Ceremony में साधु-संत भी होंगे शामिल

शपथ ग्रहण समारोह के लिए सचिवालय के हेलीपैड मैदान में तीन विशाल गुंबद बनाए गए हैं। समारोह में दो हजार और कार्यकर्ता व साधु-संत व महंत समेत अन्य लोग शामिल हो सकते हैं।

12 Dec 202211:18:48 AM
दूसरी बार सीएम बनेंगे Bhupendra Patel

भूपेंद्र पटेल आज लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

12 Dec 202211:14:50 AM
संकल्प पत्र के मुद्दों को देंगे प्राथमिकता- Bhupendra Patel

भूपेंद्र पटेल ने कहा कि भाजपा द्वारा संकल्प पत्र में शामिल सभी मुद्दों को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर जो भरोसा जताया है, उसे हम टूटने नहीं देंगे।

12 Dec 202210:55:16 AM
इन विधायकों का मंत्री बनना तय!

कुछ विधायकों को प्रदेश भाजपा कार्यालय से बुलाकर मंत्रिमंडल में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। जिनमें ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, राघवजी पटेल, मूलोभाई बेरा, पुरुषोत्तम सोलंकी, कुंवरजी, कुबेर डिंडोर और बलवंत सिंह राजपूत का नाम शामिल है।

12 Dec 202210:34:30 AM
Bhupendra Patel लेंगे दूसरी बार सीएम पद की शपथ
blog images

भूपेंद्र पटेल आज गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी और बीजेपी के नेतृत्व वाले राज्यों के सीएम की मौजूदगी में लगातार दूसरी बार गुजरात के सीएम पद की शपथ लेंगे।

12 Dec 202210:17:16 AM
हेलीपैड ग्राउंड में चल रही Oath Ceremony की तैयारियां
blog images

भूपेंद्र पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे, जिसके मद्देनजर हेलीपैड ग्राउंड में तैयारियां चल रही हैं।

12 Dec 202210:04:02 AM
केंद्रीय मंत्री Sarbananda Sonowal अहमदाबाद पहुंचे

गुजरात की जनता ने भाजपा का जिस तरह से सहयोग किया है उसके लिए मैं गुजरात की जनता को धन्यवाद करता हूं: शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

12 Dec 202210:02:48 AM
भाजपा महिला मोर्चा कर रहीं मेहमानों का स्वागत

भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए भाजपा नेता गुजरात पहुंच रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं का स्वागत कर रही हैं।
/

12 Dec 20229:47:15 AM
इन्हें भी बनाया जा सकता है मंत्री

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रमन भाई वोरा, पूर्व मंत्री गणपत सिंह वसावा, पूर्व मंत्री शंकरभाई चौधरी, भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित ठक्कर, मोरबी से विधायक कांतिलाल अमृतिया, पूर्व मंत्री जयेश रदाडिया को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

भूपेंद्र पटेल आज लेंगे गुजरात के सीएम पद की शपथ, जीतूभाई वाघाणी, मनीषा वकील समेत ये MLA बन सकते हैं मंत्री

12 Dec 20229:47:05 AM
ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

शिक्षा मंत्री जीतूभाई वाघाणी, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल, पर्यटन मंत्री पूर्णेश मोदी, वित्त मंत्री कनुभाई देसाई, वन मंत्री किरीट सिंह राणा, आदिवासी विकास मंत्री नरेश पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, कुटीर उद्योग एवं सहकार राज्य मंत्री जगदीश पंचाल, राज्य मंत्री जीतू भाई चौधरी, महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मनीषा वकील तथा आदिवासी विकास राज्य मंत्री निमिषा सुथार

12 Dec 20229:37:49 AM
BJP ने 156 सीटें जीतीं

गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने 17 जबकि आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर कब्जा किया।

12 Dec 20229:28:47 AM
पीएम मोदी, अमित शाह होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी समारोह में शामिल होंगे।

12 Dec 20229:27:33 AM
सीएम पद की शपथ लेंगे Bhupendra Patel

गुजरात में विधायक दल के नेता भूपेंद्र पटेल आज दोपहर दो बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us