विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jagran Exclusive: 'मैंने तो पहले ही कहा था...' गुजरात पुल हादसे पर जिला पंचायत सदस्य का सनसनीखेज खुलासा

Published: Wed, 09 Jul 2025 01:49 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jul 2025 03:07 PM (IST)

Gujarat bridge collapse गुजरात के आणंद में आज सुबह गंभीरा ब्रिज ढह गया जिससे वडोदरा और आणंद के बीच का ...और पढ़ें

इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जागरण
इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। जागरण

HighLights

  1. हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
  2. पार्षद हर्षद सिंह परमार ने कहा कि जहां यह पुल टूटा है वह मेरा गांव है।

जेएनएन, अहमदाबाद। आज सुबह 8 बजे आणंद और वडोदरा को जोड़ने वाला गंभीरा ब्रिज अचानक ढह गया। इस वजह से वहां से गुजर रहे 4 से अधिक वाहन इसके नीचे आ गए। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच जिला पंचायत सदस्य हर्षद सिंह परमार की ओर से अगस्त 2022 में इस ब्रिज के संबंध में सरकार को लिखित आवेदन चर्चा में है। इस आवेदन में पुल की जर्जर स्थिति की जानकारी दी गई थी। अगर इस शिकायत पर समय रहते ध्यान दिया जाता तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती थी।

जागरण टीम ने हर्षद सिंह परमार से बात की है। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर लोगों की जान लेती है। मैं मांग करता हूं कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

'आरएंडबी विभाग के अधिकारी भी आए थे लेकिन...'

हर्षद सिंह परमार ने कहा कि जहां यह पुल टूटा है वह मेरा गांव है। मेरा घर इस पुल से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। मैं यहां जिला पंचायत का सदस्य हूं। अगस्त 2022 में हमने इस पुल की जर्जरता के संबंध में सरकार को एक लिखित ज्ञापन दिया था। जिसमें हमने कहा था कि इस पुल का घनत्व और कंपन बहुत अधिक है। इसलिए हमने निवेदन किया था कि यदि इस पुल के ब्लॉक इतने हिल रहे हैं कि कोई अनहोनी हो सकती है। इसलिए ये पुल बंद कर दिया जाए और नया पुल बनाया जाए।

उन्होंने आगे बताया, "हमारे आवेदन के बाद, गांधीनगर से आरएंडबी विभाग के अधिकारी यहां आए। उन्होंने यहां निरीक्षण किया और बताया कि कंपन सामान्य से थोड़ा ज़्यादा है। इस दौरान हमने कहा कि पुल की मरम्मत कराओ या जनहित में परीक्षण रिपोर्ट प्रकाशित करो। अगर ऐसी ही कोई खराबी है, तो पुल का संचालन कैसे कर सकते हो? लेकिन ये लोग नहीं रुके और पुल को चालू रखा।"

मैंने इस मुद्दे को बार-बार उठाया है। सरकार की गंभीर लापरवाही के कारण लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इस तरह सरकार जानबूझकर लोगों की जान लेती है।

हर्षद सिंह परमार, जिला पंचायत सदस्य

हर्षद सिंह ने आगे कहा, "मैं मांग करता हूं कि इस घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। इस घटना के बारे में जानने के बाद हमारा पूरा गांव वहां है। हमारे गांव के 7 लोग एक इको कार में सवार थे। यह इको कार नदी में गिर गई। इसमें से एक व्यक्ति बाहर निकल गया। बाकी लोगों का पता नहीं चला है।"

यह भी पढ़ें: Gujarat Bridge Collapse Video: वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला ब्रिज टूटा, 9 लोगों की मौत; कई वाहन नदी में गिरे