WATCH : गुजरात में दिल दहलाने वाला दृश्य, सैकड़ों उपद्रवियों ने पुलिसवालों को घेरकर बरसाए पत्थर
इन प्रदर्शनकारियों को आप क्या कहेंगे? यह वीडियो में देखकर आप खुद ही निर्णय कीजिए।
अहमदाबाद, एएनआइ। नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में गुरुवार को देश के ज्यादातर शहरों में हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, गुजरात समेत कई राज्यों में विरोध की आग फैली। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी और सुरक्षाबलों के जवान घायल भी हुए। हिंसक प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुए। दिल दहलाने वाला एक वीडियो अहमदाबाद से भी सामने आया, जिसमें उग्र प्रदर्शनकारी पुलिस पर पथराव कर रहे थे।
#WATCH Gujarat: Shots from different angles of Banaskantha protest yesterday, where protesters attacked a Police jeep. FIR has been registered against 3022 people, of which 22 people have been identified. #CitizenshipAmendmentAct pic.twitter.com/k5jmLYOz26
— ANI (@ANI) December 20, 2019
इन प्रदर्शनकारियों को आप क्या कहेंगे? यह वीडियो में देखकर आप खुद ही निर्णय कीजिए। अहमदाबाद के शाह शाहआलम, सरदारबाग, लालदरवाजा, मिर्जापुर क्षेत्र में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग हाथ में तिरंगा लेकर सड़क उतर गए थे। इस कारण सड़क जाम हो गया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सिटी बस पर पथराव किया। कई गाड़ियों मे तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज शुरू कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। उधर, शाहआलम इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की जीप पथराव किया। पत्थर लगने से आठ पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
#WATCH Gujarat: Protesters pelt policemen with stones during demonstration against #CitizenshipAmendmentAct, in Ahmedabad. (Earlier visuals) pic.twitter.com/BAqk7LIWb9 — ANI (@ANI) December 19, 2019
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के मुताबिक, लालदरवाजा, सरदाबाग रखियाल, शाहआलम , जमालपुर, खाड़िया इलाके में प्रदर्शन कर रहे लोग हिंसा पर उतर आए। यहां लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। आठ पुलिस कर्मी पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।