विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गृह लक्ष्मी' योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार

Published: Sat, 21 Nov 2026 02:00 AM (IST)

कर्नाटक सरकार की 'गृह लक्ष्मी' योजना के तहत मिली रकम देने से इनकार करने पर 20 वर्षीय एक युवक ने अपनी दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

'गृह लक्ष्मी' योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

 'गृह लक्ष्मी' योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. आरोपित की पहचान अरालिकट्टी गांव के रहने वाले भीमप्पा रामप्पा सनादी के रूप में हुई है

  2.  महिला की बेटी की शिकायत पर यमकनमराडी पुलिस ने मामला दर्ज किया

पीटीआई, बेलगावी। कर्नाटक सरकार की 'गृह लक्ष्मी' योजना के तहत मिली रकम देने से इनकार करने पर 20 वर्षीय एक युवक ने अपनी दादी की कथित तौर पर हत्या कर दी। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित की पहचान अरालिकट्टी गांव के रहने वाले भीमप्पा रामप्पा सनादी के रूप में हुई है। इस योजना के तहत घर की महिला मुखिया को हर महीने दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

पुलिस ने बताया कि 78 वर्षीय हम्माव्वा बलाप्पा सनादी 10 नवंबर को यह कहकर घर से निकली थीं कि वह पशचापुर के साप्ताहिक बाजार जा रही हैं, लेकिन वह वापस नहीं लौटीं। 15 नवंबर की शाम को जिनाराल गांव के पास एक बांध के पास उनका शव मिला।

शव को दो बोरियों में भरकर उसमें पत्थर डाले गए थे। महिला की बेटी की शिकायत पर यमकनमराडी पुलिस ने मामला दर्ज किया। बेटी ने आरोप लगाया था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी मां की हत्या कर दी और सुबूत मिटाने के लिए शव को पानी में फेंक दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि महिला की हत्या उसके अपने पोते ने ही की थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।