नेताओं पर चढ़ा होली का खुमार, समर्थकों के साथ कुछ इस तरह मनाई होली
रंगों के इस त्योहार पर देशभर में धूम मची हुई है। क्या नेता और क्या अभिनेता सभी होली की मस्ती में डूबे नजर आए। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में आज होली मनाई जा रही है।
नई दिल्ली। रंगों के इस त्योहार पर देशभर में धूम मची हुई है। क्या नेता और क्या अभिनेता सभी होली की मस्ती में डूबे नजर आए। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में आज होली मनाई जा रही है।
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी ने कुछ इस अंदाज में अपने समर्थकों के साथ होली मनाई।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी जमकर होली खेली।
इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर जोरदार होली खेली। इस अवसर पर राहुल गांधी और अन्य कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने एकसाथ होली खेली। दोनों नेताओं ने पटना में कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली
Videos : होली के ये प्यार भरे गाने मस्ती में झूमने को कर देंगे मजबूर
#JagranVideo: बीजेपी अध्यक्ष @AmitShah ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर मनाई होली..#HappyHoli..https://t.co/dtkOsGB8mt
— Dainik Jagran (@JagranNews) March 24, 2016