Move to Jagran APP

झारखंड में पंचायत का तुगलकी फरमान, 6 महीने से भटकने पर मजबूर 12 परिवार

झारखंड में पंचायत का तुगलकी फरमान सामने आया है। सामाजिक बहिष्कार की वजह से एक परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 08:53 AM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 08:53 AM (IST)
झारखंड में पंचायत का तुगलकी फरमान, 6 महीने से भटकने पर मजबूर 12 परिवार
झारखंड में पंचायत का तुगलकी फरमान, 6 महीने से भटकने पर मजबूर 12 परिवार

जागरण संवाददाता, डुमरिया। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम की धोलाबेड़ा पंचायत के कारिदा के ग्राम प्रधान शिवचरण कुदादा ने गांव के 12 (मार्डी) परिवारों का छह माह पहले सामाजिक बहिष्कार करने का तुगलकी फरमान जारी किया था। इस कारण इन परिवारों को गांव में न तो किसी दुकान से राशन मिल रहा है और न ही होलर मशीन में धान पिसाई कर सकते हैं।

loksabha election banner

वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारिदा में कार्यरत भागमात मार्डी की पत्नी सालगे मार्डी को भी रसोइया के काम से हटा दिया गया है। यहां तक की पारंपरिक जाहेरगाढ़ में पूजा पाठ व सामाजिक काम से भी बेदखल कर दिया गया है।

यह आरोप गांव के पीडि़त जागान मार्डी, भागमार मार्डी, सुशील मार्डी, अर्जुन मार्डी, छोटा राम मार्डी, बिंदु मार्डी, बिराम मार्डी, लखन मार्डी, पानो मार्डी, कारू मार्डी, राम चंद्र मार्डी, त्रिवन मार्डी का है। सभी ने अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, बीईईओ, माझी परगना महाल एवं मुखिया को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि उनके विवादित मामले को पटाक्षेप नहीं किया गया तो थाने के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.