विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी पर किया गया सरकार का दावा सही नहीं निकला: कांग्रेस

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Wed, 02 Aug 2017 04:56 AM (IST)

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि नोटबंदी तेज गति से जा रही कार के टायर पर गोली मारने जैसा है।

नोटबंदी पर किया गया सरकार का दावा सही नहीं निकला: कांग्रेस
नोटबंदी पर किया गया सरकार का दावा सही नहीं निकला: कांग्रेस

नई दिल्ली, प्रेट्र। विपक्ष ने नोटबंदी को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया। विपक्ष ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने नोटबंदी से आतंकवाद और जाली नोट के उन्मूलन में मदद मिलने का दावा किया था। हाल यह है कि यह औंधे मुंह गिर गया है।

 लोकसभा में 2017-18 के लिए पूरक मांग पर चर्चा शुरू करते हुए कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सरकार से यह जानना चाहा कि बैंकों में बंद किए गए कितने नोट जमा कराए गए हैं। अभी तक कितने नए नोट छापे जा चुके हैं। कितना कालाधन उजागर हो पाया है।

 कांग्रेस सांसद ने कहा कि नोटबंदी तेज गति से जा रही कार के टायर पर गोली मारने जैसा है। यह राजग सरकार द्वारा हड़बड़ी में लिया गया फैसला है। पूरा देश खराब आर्थिक स्थिति का सामना कर रहा है। नोटबंदी के कारण विकास और रोजगार सृजन में गिरावट आई है।

वेणुगोपाल ने कहा कि सरकार ने दावा किया था कि 500 और 1000 का नोट बंद किया जाना कालाधन पर सर्जिकल हमला था। इससे जाली नोट पर काबू पाने में मदद मिलेगी और आतंकवाद में कमी आएगी। जबकि वास्तविक प्रभाव इसके विपरीत रहा। उन्होंने कहा कि आरबीआइ के गवर्नर तो दो बार बताने में विफल रहे और कहा कि अभी गिनती जारी है।