Move to Jagran APP

गोपाल बागले को नियुक्त किया गया श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त

गोपाल बागले को श्रीलंका में भारत का अगला उच्‍चायुक्‍त नियुक्‍त किया गया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 06:44 PM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 09:58 PM (IST)
गोपाल बागले को नियुक्त किया गया श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त
गोपाल बागले को नियुक्त किया गया श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त

नयी दिल्ली, एजेंसी। वरिष्ठ राजनयिक गोपाल बागले को शनिवार को श्रीलंका में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया। भारतीय विदेश सेवा के 1992 बैच के अधिकारी बागले श्रीलंका में तरणजीत सिंह संधू की जगह लेंगे। तरणजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया है। बागले इस समय प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत हैं।

loksabha election banner

विदेश मंत्रालय ने कहा कि गोपाल बागले जल्द ही नयी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। बागले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त जैसी अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय में संवेदनशील पीआईए (पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान) संभाग का काम भी देखा है।  

अमेरिका के राजदूत बने विदेश सचिव

पिछले दिनों विदेश मंत्रालय में बड़े फेरबदल हुए। अमेरिका में निवर्तमान राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने 31 जनवरी को भारत के विदेश सचिव का पदभार संभाला। विजय गोखले 30 जनवरी को रिटायर हो गए। अमेरिका में नए उच्‍चायुक्‍त बने तरणजीत सिंह संधू इससे पहले जुलाई 2013 से जनवरी 2017 तक वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में मिशन के उप प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके हैं। सितंबर 2011 से जुलाई 2013 तक फ्रैंकफर्ट में भारत के महावाणिज्यदूत कार्यरत रहे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रिटायर हुए विदेश सचिव विजय गोखले को भारतीय कूटनीति में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया। एस जयशंकर ने कहा था कि मंत्रालय में विजय गोखले के नेतृत्व और भारतीय कूटनीति में उनके विभिन्न योगदानों के लिए उनका धन्यवाद। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.