विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेयरों की चमक पड़ी फीकी, सोना और प्रॉपर्टी चमके; पिछले एक साल में गोल्ड पर कितना मिला रिटर्न?

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:00 PM (IST)

पिछले एक साल में सेंसेक्स में 11% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सोने और प्रॉपर्टी ने ...और पढ़ें

सोना और प्रॉपर्टी ने दिया शानदार रिटर्न

सोना और प्रॉपर्टी ने दिया शानदार रिटर्न

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। निवेशकों के लिए दीपावली के दौरान निवेश करना शुभ माना जाता है और इस दिन कुछ देर के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग का भी रिवाज है। हालांकि, पिछले एक साल में सेंसेक्स रिटर्न देना तो दूर घाटे का सौदा बनता दिख रहा है। दूसरी तरफ सोने की चमक अब भी बरकरार है और प्रॉपर्टी भी निवेशकों को निराश नहीं कर रहा है।

पिछले एक साल के आंकड़ों से पता चलता है कि सेंसेक्स में 11 प्रतिशत की गिरावट है। नवंबर 2024 से नवंबर 2025 के दौरान सेंसेक्स लगभग पांच प्रतिशत बढ़ा था। अभी बीएसई बेंचमार्क सूचकांक 74,459 के स्तर पर है जबकि पिछले साल इसी समय सेंसेक्स 83,978 पर था। इस तरह एक साल में सेंसेक्स 11.33 प्रतिशत लुढ़का है।

वर्ष 2024 के नवंबर शुरुआत में यह करीब 80,000 अंक पर था। पश्चिम एशिया संकट की वजह से कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और फेडरल रेट के बढ़ने से निवेशकों का आकर्षण डॉलर और कच्चे तेल में अधिक दिख रहा है, जिससे वर्तमान हालात में सेंसेक्स में तेजी के आसार नहीं दिख रहे हैं।

वहीं पिछले एक साल में सोने के दाम में करीब 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और फिलहाल 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने के भाव दिल्ली सराफा बाजार में 1.41 लाख रुपये बताया जा रहा है।

पिछले साल एक नवंबर को यह भाव 1.24 लाख रुपये था। वहीं वर्ष 2024 के नवंबर में सोने का भाव 80,000 रुपये था और उस साल सोना खरीदने वालों को एक साल में 50 प्रतिशत का लाभ मिला था।

उधर, प्रॉपर्टी बाजार से जुड़े विभिन्न सर्वे भी बता रहे हैं कि दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, जैसी जगहों पर पिछले एक साल में खासकर 1-1.5 करोड़ के मकान में निवेश करने वालों को कम से कम 7-8 प्रतिशत का रिटर्न दिख रहा है।

रियल एस्टेट कंपनी दिव्यांश इंडिया के निदेशक शिवांश पाठक ने बताया कि पिछले एक साल में दिल्ली-एनसीआर में तो दो करोड़ से कम कीमत वाली प्रॉपर्टी में तो 15 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है जबकि दो करोड़ की कीमत से अधिक वाले मकान की सप्लाई ठीक-ठीक होने से उसमें सात-आठ प्रतिशत का मुनाफा दिख रहा है।

एसएमई आइपीओ में अब भी मिल रहा रिटर्न

सेंसेक्स में लगातार गिरावट के बीच वर्ष 2012 में शुरू होने वाले एसएमई आपीओ के निवेशकों को अब भी रिटर्न मिल रहा है। आइपीओ से जुड़े गेटफाइव फंड के प्रबंध निदेशक श्रीकांत गोयल कहते हैं, एसएमई आइपीओ में इसलिए भी रिटर्न मिल रहा है क्योंकि इन कंपनियों के कारोबार के आकार और बुनियादी ढांचे में बदलाव की बड़ी गुंजाइश होती है और सूचीबद्ध होने के बाद इन कंपनियों के साथ ऐसा हो भी रहा है।

इस आइपीओ में निवेश के दौरान ध्यान से कंपनी की भविष्य की रणनीति और उनके काम के बारे में जानने की जरूरत है। पिछले एक साल में एसएमई आइपीओ ने तीन प्रतिशत का तो पिछले तीन सालों के दौरान 190 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

साया ग्रुप के प्रबंध निदेशक विकास भसी ने कहा, सोना-चांदी व शेयर बाजार में उथल-पुथल को देखते हुए निवेशक एक बार फिर से रियल एस्टेट की तरफ लौट रहे हैं। पिछले एक साल में 47 शहरों में मकान की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और रियल एस्टेट में मजबूती कायम है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।