Move to Jagran APP

टीम बछेंद्री ने फतह की 18500 फीट ऊंची चोटी

हेमंत गुप्ता और पायो मुर्मू 10 अप्रैल, 2017 को एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंचे। उसी दिन वे गोरक्षेप तक गए और कालापत्थर (18500 फीट) पर चढ़े।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 08:31 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 08:31 AM (IST)
टीम बछेंद्री ने फतह की 18500 फीट ऊंची चोटी
टीम बछेंद्री ने फतह की 18500 फीट ऊंची चोटी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील के एडवेंचर प्रोग्राम की चीफ बछेंद्री पाल के नेतृत्व में महिलाओं की टीम ने गोक्या एवरेस्ट ग्रैंड सर्कल का अपना अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। 

loksabha election banner

इस टीम में प्रेमलता अग्रवाल (सात महाद्वीपों के सभी सात सर्वोच्च शिखर पर विजय पाने वाली टाटा स्टील की अधिकारी), ओडिशा की स्वर्णलता दरायी, झारखंड के नोवामुंडी की शांति हेंब्रम, उत्तराखंड की पूनम राणा, सीमा सुरक्षा बल (दिल्ली) की वी. सरस्वती और देहरादून की अमला रावत के अलावा संदीप तोलिया शामिल हैं। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने से पहले खुद को अनुकूल करने के लिए हेमंत गुप्ता और पायो मुर्मू भी इस अभियान का हिस्सा बने। 

हेमंत गुप्ता और पायो मुर्मू 10 अप्रैल, 2017 को एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंचे। उसी दिन वे गोरक्षेप तक गए और कालापत्थर (18500 फीट) पर चढ़े। अभियान की प्रगति पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए बछेंद्री पाल ने कहा कि हेमंत और पायो ने ऊंचे इलाकों के साथ बहुत अच्छी तरह से अनुकूलन किया है।

 इसे भी पढ़ें: नमो दैव्ये- बस यूं ही चलते जाना है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.