Move to Jagran APP

Global Hand washing day: ऐसे डलवाएं बच्चों को हैंड वॉश की आदत, काफी मददगार हैं ये टिप्स

Global handwashing day 2019 बच्चों को हाथ साफ करने की आदत ड़ालनी है तो आपके लिए कुछ आसान टिप्स हैं जिससे आप बच्चों को हाथ साफ करने की आदत डाल सकते हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 12:48 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 02:10 PM (IST)
Global Hand washing day: ऐसे डलवाएं बच्चों को हैंड वॉश की आदत, काफी मददगार हैं ये टिप्स
Global Hand washing day: ऐसे डलवाएं बच्चों को हैंड वॉश की आदत, काफी मददगार हैं ये टिप्स

नई दिल्ली,एजेंसी। अगर हमारे हाथ साफ ना हो तो उनके जरिए कई सारे बैक्टिरिया हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और फिर शुरू होता है बीमारियों का खेल। इसलिए जरुरी है कि हम अपने हाथों को साफ रखें। हाथों की साफ-सफाई और उन्हें साफ करने का तरीका सिखाने के लिए 15 अक्टूबर को हर साल पूरे दुनिया में विश्व हैंड वॉशिंग डे (Global handwashing day) मनाया जाता है।

loksabha election banner

हाथ ठीक से साफ ना करना आपके लिए काफी नुकसान दायक साबित हो सकता है। इससे आपको त्वचा का इन्फेक्शन, आंखों का  इन्फेक्शन, डायरिया जैसी बीमारी हो सकती है। यदि आप हाथ धौने की आदत अपना लेते हैं तो आप काफी हद कर डायरिया के खतरे को कम कर सकते हैं। सबसे मुश्किल काम होता है बच्चो को हाथ साफ करने की आदत डालना।  आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे है जिससे आप अपने बच्चे के अंदर हाथ साप करने की आदत आसानी से डाल सकते हैं। 

मस्ती के साथ हाथ साफ करने की डाले आदत  

आप विभिन्न तरीकों से हैंडवॉशिंग को एक मज़ेदार एक्टिविटी बना सकते हैं। बच्चों के लिए इसे मज़ेदार बनाना उन्हें हाथ साफ रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इसके लिए आप अलग-अलग आकारों और रंगों में साबुन खरीदें और बच्चों को मज़ेदार तरीके से हाथ साफ करना सिखाएं। साथ ही हैंडवॉशिंग के सही तरीके के बारे में भी बताएं।  

बच्चों को बीमारियों के बारे में दें जानकारी 

अपने हाथों को ना धोने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है और कई स्वास्थ्य खतरे हो सकते हैं। आपको अपने बच्चों को हैंडवॉश करने के पूरे उद्देश्य के बारे में समझाना चाहिए और उन्हें इससे संबंधित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से भी अवगत कराना चाहिए।

बच्चों की दिनचर्या में करें इसे शामिल

हैंड वॉश करना बेहद जरूरी है इसलिए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आपके बच्चों को इसे एक आदत के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। आपको ऐसा करते हुए देख उन्हें समझ आएगा की जब भी जरुरत हो हाथ धोना महत्वपूर्ण है। एक बार जब यह आपकी दिनचर्या में आ जाता है, तो आपके बच्चे दिन भर इसका पालन करेंगे।

हैंड वॉश के लिए बनाए चार्ट 

बच्चों को हाथ धोने का सही समय भी पता होना चाहिए। हैंड वॉश  जरुरी होने पर आप अपने बच्चे को आवश्यक समय के बारे में बताए। इसके बारे में बताने के लिए  एक चार्ट बना सकते हैं। यह आपके बच्चों को हाथ धोने की आवश्यकता और समय को समझने में भी मदद करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.