विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मस्जिद का इमाम ही निकला हथियार तस्कर, गाजियाबाद से गिरफ्तार

By Manish NegiEdited By:
Published: Tue, 04 Apr 2017 07:55 PM (IST)Updated: Tue, 04 Apr 2017 08:05 PM (IST)

एसएसपी दीपक कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़ा गया आरोपी मुजफ्फरनगर के शेरपुर का रहने वाला ताहिर हसन है।

मस्जिद का इमाम ही निकला हथियार तस्कर, गाजियाबाद से गिरफ्तार
मस्जिद का इमाम ही निकला हथियार तस्कर, गाजियाबाद से गिरफ्तार

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। विजयनगर पुलिस ने मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार कर उसके पास से 12 पिस्टल व मैग्जीन बरामद की है। वह बिहार के मुंगेर से हथियार मंगाकर राष्ट्रीय राजधानी (एनसीआर) में आपूर्ति करता था। अब तक वह 500 से अधिक पिस्टल खपा चुका है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने उसे 2008 में भी हथियार तस्करी में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गत वर्ष अगस्त में उसका बेटा भी अवैध हथियारों की तस्करी में जेल जा चुका है।

एसएसपी दीपक कुमार ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़ा गया आरोपी मुजफ्फरनगर के शेरपुर का रहने वाला ताहिर हसन है। वह जानसठ की जन्नताबाद मस्जिद का इमाम है और नमाज पढ़वाता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे तिगरी मोड़ के पास से दबोच लिया।

पुलिस ने उसके पास से 32 बोर की12 पिस्टल व 11 मैग्जीन बरामद की है। ताहिर को मुजफ्फरनगर पुलिस ने 2008 में हथियारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद वह दोबारा इस धंधे में लग गया था। गत वर्ष अगस्त में पुलिस ने उसके बेटे अब्दुल कादिर समेत पांच आरोपियों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

कई राज्यों में फैला है जाल

पुलिस को जांच में पता चला है कि हथियारों की तस्करी में लिप्त लोगों का नेटवर्क एनसीआर, बंगाल, बिहार समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ है। माल खपाने, माल के ट्रांसपोर्ट और माल खरीदने में गिरोह के अलग-अलग सदस्यों की अलग-अलग भूमिका है। ताहिर का काम आर्डर लेना व माल खपाने का था।

दो कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद