विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीवर की सफाई वाले रोबोट बनाने वाली जेनरोबोटिक्स को मिला इसरो का ऑफर, अब अंतरिक्ष में दिखाएगी जलवा

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

केरलम की कंपनी जेनरोबोटिक्स इनोवेशन अब अंतरिक्ष से जुड़े कामों के लिए रोबोटिक सिस्टम बनाने के प्रोजेक्ट के साथ नए ...और पढ़ें

सीवर की सफाई वाले रोबोट बनाने वाली जेनरोबोटिक्स को मिला इसरो का ऑफर

सीवर की सफाई वाले रोबोट बनाने वाली जेनरोबोटिक्स को मिला इसरो का ऑफर

HighLights

  1. कंपनी को प्रोजेक्ट इसरो के अहम केंद्र, यू आर राव सैटेलाइट सेंटर से मिला है

  2. अंतरिक्ष के वैक्यूम और भारी तापमान को झेलेगा स्वदेशी रोबो

पीटीआई, तिरुअनंतपुरम। केरलम की कंपनी जेनरोबोटिक्स इनोवेशन अब अंतरिक्ष से जुड़े कामों के लिए रोबोटिक सिस्टम बनाने के प्रोजेक्ट के साथ नए क्षेत्र में कदम रख रही है। यह सीवर की सफाई करने वाले रोबोट बनाने के लिए जानी जाती है।

कंपनी को यह प्रोजेक्ट इसरो के अहम केंद्र, यू आर राव सैटेलाइट सेंटर से मिला है। यह जमीनी स्तर की चुनौतियों से लेकर स्पेस इंजीनियरिंग की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में कंपनी के सफर का बड़ा कदम है।

कंपनी ने बुधवार को कहा कि कांट्रैक्ट के तहत, जेनरोबोटिक्स इनोवेशन इसरो के सैटेलाइट मिशन के लिए एक हाई-प्रिसिजन आर्टिकुलेटेड बूम आर्म सिस्टम विकसित करेगी।

इस प्रोजेक्ट में सैटेलाइट डेक पर रिफ्लेक्टर को तैनात करने और उसकी दिशा तय करने के लिए एक स्वदेशी मैकेनिज्म को डिजाइन और विकसित करना शामिल है।

कंपनी का स्पेस एंड एडवांस्ड रोबोटिक्स डिवीजन एक मल्टी-लिंक आर्टिकुलेटेड बूम आर्म सिस्टम विकसित करेगा।

इसे लांच के दौरान होने वाले मैकेनिकल तनाव को सहने और अंतरिक्ष की अत्यधिक गर्मी और वैक्यूम वाली स्थितियों में काम करने के लिए डिजाइन किया जाएगा।

इसका मकसद सैटेलाइट पर लगे कम्युनिकेशन रिफ्लेक्टर और पेलोड इंस्ट्रूमेंट्स की सटीक पोजिशनिंग और ओरिएंटेशन को संभव बनाना है।