विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्लॉक इट, डेलुलु, फोमो: एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान संसद में गूंजी Gen-Z भाषा

Published: Tue, 28 Jul 2026 11:27 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2026 11:55 PM (IST)

लोकसभा में पेपर लीक रोधी विधेयक पर चर्चा के दौरान सांसदों ने जेन-जी के लोकप्रिय शब्दों जैसे 'डेलुलु' और 'फोमो' ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है

यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जेन-जी का छात्र आंदोलन भले खत्म हो गया हो, लेकिन उसकी भाषा और शैली की गूंज अब संसद तक पहुंच गई है। लोकसभा में पेपर लीक रोधी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान राजग के कई सांसदों ने युवाओं के बीच लोकप्रिय जेन-जी शब्दों और अभिव्यक्तियों का इस्तेमाल करते हुए विपक्ष पर तीखे तंज कसे।

parliament gen z paper leak

वहीं, विपक्ष ने इसे युवाओं को आकर्षित करने की सत्तापक्ष की कोशिश बताया। शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने 20 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष 37 दिनों तक एमआईए (मिसिंग इन एक्शन) रहा और जंतर-मंतर नहीं पहुंचा।

paper leak gen z

डेलुलु और फोमो शब्द हुए इस्तेमाल

बाद में वह फोमो (फीयर ऑफ मिसिंग आउट) का शिकार हो गया और प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अंत में विपक्ष डेलुलु (डेल्यूजनल) हो गया और उसे लगा कि छात्र उसके आंदोलन में शामिल होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

lok sabha gen z

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए जेन-जी के लोकप्रिय शब्द क्लॉक्ड इट का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में नीति का शून्य था, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समस्या को पहचानकर उसका समाधान तैयार किया। उनके मुताबिक विपक्ष ने केवल राजनीतिक अवसरवाद का सहारा लिया।

parliament paper leak

विपक्ष ने बोला हमला

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी विपक्ष को डेलुलु करार देते हुए कहा कि यह मान लेना कि देश का युवा विपक्ष के साथ है, सबसे बड़ा भ्रम है। उन्होंने कहा कि युवा संसद की कार्यवाही देख रहा है और उसे केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में कोई रुचि नहीं है।

lok sabha paper leak

वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी जेन-जी आंदोलन के चर्चित नारे का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है।

paper leak bill

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'मील का पत्थर साबित होगा एंटी-पेपर लीक बिल', लोकसभा में बहस के दौरान बोले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह