गीतिका केस: अरुणा चड्ढा रहेंगी जेल में
नई दिल्ली। गीतिका शर्मा सुसाइड केस में हरियाणा के विधायक गोपाल काडा की कंपनी एमडीएलआर एयरलाइंस की सीनियर मैनेजर अरुणा चढ्डा की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। अरुणा की आज जेल से ही वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी। अरुणा एवं गीतिका काडा की एमडीएलआर एयरलाइंस के लिए काम करती थीं। यह एयरलाइ
नई दिल्ली। गीतिका शर्मा सुसाइड केस में हरियाणा के विधायक गोपाल काडा की कंपनी एमडीएलआर एयरलाइंस की सीनियर मैनेजर अरुणा चढ्डा की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। अरुणा की आज जेल से ही वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी।
अरुणा एवं गीतिका काडा की एमडीएलआर एयरलाइंस के लिए काम करती थीं। यह एयरलाइंस अब बंद हो चुकी है। गीतिका (23 वर्ष) चार-पाच अगस्त को अशोक विहार स्थित अपने घर में फासी के फंदे से लटकी मिली थी। उसने अपने सुसाइड नोट में काडा एवं अरुणा को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद काडा को गृह राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। गीतिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी काडा को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर