Move to Jagran APP

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई लेकर आई क्राइम ब्रांच की टीम, 20 साल से था फरार

Gangster Prasad Pujari क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई प्रत्यर्पित किया है। गैंगस्टर प्रसाद 20 साल से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस तक जारी किया हुआ था। पुजारी पर मुंबई में हत्या और लोगों को धमकाने के कई आरोप दर्ज हैं। प्रसाद पुजारी मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच से बचकर चीन भाग गया था।

By Agency Edited By: Mahen Khanna Published: Sat, 23 Mar 2024 08:34 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2024 08:34 AM (IST)
Gangster Prasad Pujari गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई डिपोर्ट किया गया।

एजेंसी, मुंबई। Gangster Prasad Pujari मुंबई की क्राइम ब्रांच को आज एक बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई डिपोर्ट कर लिया गया है। प्रसाद 20 साल से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस तक जारी किया हुआ था।

loksabha election banner

चीन से लाया गया मुंबई

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी शुक्रवार को गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई लाए हैं। 2020 में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी की मां इंदिरा विट्ठल पुजारी को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

हत्या और धमकाने के कई आरोप दर्ज

गैंगस्टर पुजारी पर मुंबई में हत्या और लोगों को धमकाने के कई आरोप दर्ज हैं। प्रसाद पुजारी मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच से बचकर चीन भाग गया था। इसके बाद इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

मां पर भी लगे थे फिरौती मांगने के आरोप

पुलिस के मुताबिक, 62 वर्ष की इंदिरा और दो अन्य पर मुंबई के एक बिल्डर से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगा था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान सुनील अंगने (56) और सुकेश कुमार (28) के रूप में हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.