विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन, पांच न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए निलंबित

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:39 PM (GMT+05:30)

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने स्वास्थ्य और फिटनेस उत्पादों से जुड़ी पांच कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।

एफएसएसएआई की बड़ी कार्रवाई (File Photo)

एफएसएसएआई की बड़ी कार्रवाई (File Photo)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में बिकने वाले न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कार्रवाई की है।

एफएसएसएआई ने सोमवार को इंटरनेट मीडिया पोस्ट में कहा कि नियमों के गंभीर उल्लंघनों के चलते पांच कंपनियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इनमें वेदांत रेमेडीज, लूसिड हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, एम्बिको आयुर्वेदिक हेल्थकेयर, विटामेडिक हेल्थ न्यूट्रास्यूटिकल्स और एडोरियल हेल्थकेयर शामिल हैं।

जांच में साफ-सफाई और उत्पादन यूनिटों के जर्जर बुनियादी ढांचे जैसी खामियां सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। इस महीने की शुरुआत में भी एफएसएसएआई ने विभिन्न उल्लंघनों के लिए छह न्यूट्रास्यूटिकल निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की थी।

न्यूट्रास्यूटिकल न्यूट्रिशन (पोषण) और फार्मास्युटिकल (दवा) शब्दों से मिलकर बना है। न्यूट्रास्यूटिकल ऐसे खाद्य उत्पाद होते हैं जो सामान्य पोषण के साथ बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी सहायक होते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।