विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FSSAI ने रेड बुल व पेप्सिको सहित छह एनर्जी ड्रिंक कंपनियों को थमाए नोटिस, भ्रामक दावों के खिलाफ कार्रवाई

Published: Thu, 02 Jul 2026 02:08 AM (GMT+05:30)

खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने एनर्जी ड्रिंक बेचने वाली रेड बुल और पेप्सिको इंडिया समेत छह कंपनियों को गलत ब्रांडिंग और ...और पढ़ें

FSSAI ने रेड बुल व पेप्सिको सहित छह एनर्जी ड्रिंक कंपनियों को थमाए नोटिस (फोटो- एक्स)

FSSAI ने रेड बुल व पेप्सिको सहित छह एनर्जी ड्रिंक कंपनियों को थमाए नोटिस (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. एफएसएसएआई ने कहा कि उसने एनर्जी ड्रिंक के लिए कोई मानक अधिसूचित नहीं किया है

  2. इन ड्रिंक्स पर गलत ब्रांडिंग और गुमराह करने वाले दावे करने का आरोप है

पीटीआई, नई दिल्ली। खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने एनर्जी ड्रिंक बेचने वाली रेड बुल और पेप्सिको इंडिया समेत छह कंपनियों को गलत ब्रांडिंग और भ्रामक दावों के लिए नोटिस जारी किए हैं। एफएसएसएआई ने कहा कि उसने एनर्जी ड्रिंक के लिए कोई मानक अधिसूचित नहीं किया है।

फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने बुधवार को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा- एफएसएसएआइ ने कई पेय ब्रांडों को नोटिस जारी किए हैं जोकि एनर्जी ड्रिंक होने का दावा करते हैं, उन पर गलत ब्रांडिंग और गुमराह करने वाले दावे करने का आरोप है।

इसमें कहा गया कि इन छह ब्रांडों में रेड बुल एनर्जी ड्रिंक, पेप्सिको एड्रेनालाइन रश एनर्जी ड्रिंक, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कैंपा एनर्जी ड्रिंक- गोल्ड बूस्ट, स्टिंग एनर्जी ड्रिंक, हेल एनर्जी और कोका-कोला का मांस्टर एनर्जी ड्रिंक शामिल हैं।

फिलहाल इन छह ब्रांडों से तुरंत कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हो सकी। हाल के दिनों में एफएसएसएआई ने कई फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (एफबीओ) को गलत ब्रांडिंग और भ्रामक दावों और विज्ञापनों के लिए नोटिस जारी किए हैं। यह उपभोक्ता शिकायतों के आधार पर भी नोटिस जारी कर चुका है।